पटना: दानापुर रेल मंडल प्रबंधक प्रभात कुमार द्वारा मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय भवन के प्रांगण में मंगलवार को सुबह कर्मचारियों एवं अधिकारियों को अपने कार्यकलापों के प्रत्येक क्षेत्र में सत्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं पारदर्शिता की शपथ दिलायी गई।
विदित हो प्रतिवर्ष सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया जाता है। रेलवे अधिकारी, कर्मचारी, आम लोगों तथा रेल उपयोगकर्ताओं में सतर्कता के प्रति जागरूकता लाने के लिए प्रमुख स्थानों पर बैनर लगाये गये हैं।
26 अक्टूबर से 01 नवंबर तक मनाये जाने वाले सतर्कता जागरूकता सप्ताह के दौरान मंडल में सतर्कता पर आधारित क्विज, निबंध, पेंटिंग, कार्यशाला एवं नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया जायेगा। वहीं दानापुर मंडल के विभिन्न स्टेशनों एवं कार्यालयों में भी कर्मचारियों व अधिकारियों द्वारा सत्यनिष्ठा की शपथ ली गई।










