Sunday, May 24, 2026
NewsvisionLive.com
  • Login
  • होमपेज
  • राष्ट्रिय
  • राजनीति
  • प्रादेशिक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • विविध
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • राष्ट्रिय
  • राजनीति
  • प्रादेशिक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • विविध
No Result
View All Result
newsvisionlive
No Result
View All Result

आपातकालीन स्थिति में नवरात्र उत्सव कैसे मनाना चाहिए?

Newsvision Live by Newsvision Live
October 9, 2021
in विविध
Reading Time: 1 min read
0
आपातकालीन स्थिति में नवरात्र उत्सव कैसे मनाना चाहिए?
0
SHARES
462
VIEWS
EmailTekegramShare on FacebookShare on Whatsapp

आश्विन शुक्ल प्रतिपदा के दिन घटस्थापना करके नवरात्रि का आरंभ होता है। नवरात्रि महिषासुर मर्दिनी मां श्री दुर्गादेवी का त्यौहार है। देवीने महिषासुर नामक असुर के साथ नौ दिन अर्थात प्रतिपदा से नवमी तक युद्ध कर, नवमी की रात्रि उसका वध किया। उस समय से देवीको ‘महिषासुरमर्दिनी’ के नाम से जाना जाता है। इस वर्ष 7 अक्टूबर से 14 अक्टूबर की अवधि में नवरात्र उत्सव मनाया जाएगा। कोरोना महामारी की पृष्ठभूमि पर लागू की गई यातायात बंदी कुछ स्थानों पर उठाई गई है तथा जनजीवन सामान्य हो रहा है। जहां प्रशासन के सभी नियमों का पालन कर सामान्य की भांति यह उत्सव मनाना संभव है, ऐसे स्थानों पर सामान्य की भांति कुलाचार अवश्य करें। किंतु अभी भी कुछ स्थानों पर प्रतिबंधों के कारण सामान्य की भांति नवरात्र उत्सव मनाने पर मर्यादाएं आ सकती हैं। ऐसे समय में अनेक लोगों के मन में ‘नवरात्रोत्सव किस प्रकार मनाना चाहिए?’, यह प्रश्‍न उठ रहा है। इस परिप्रेक्ष्य में हम यहां कुछ उपयुक्त सूत्र और उचित दृष्टिकोण दे रहे हैं। 

प्रश्‍न : नवरात्रोत्सव में देवी के मंदिर में जाकर गोद भरना संभव नहीं हो, तो क्या करना चाहिए ?

RelatedPosts

हिमाचल, उत्तराखंड में भारी बारिश और बादल फटने से मचा हाहाकार

हिमाचल, उत्तराखंड में भारी बारिश और बादल फटने से मचा हाहाकार

September 18, 2025
पति राज कुंद्रा के साथ शिल्पा शेट्टी भी मुश्किल में, 60 करोड़ के फ्रॉड में केस दर्ज

पति राज कुंद्रा के साथ शिल्पा शेट्टी भी मुश्किल में, 60 करोड़ के फ्रॉड में केस दर्ज

August 14, 2025
NCR से तुरंत उठाना शुरू करो कुत्ते, सुप्रीम कोर्ट का लिखित ऑर्डर आया सामने

NCR से तुरंत उठाना शुरू करो कुत्ते, सुप्रीम कोर्ट का लिखित ऑर्डर आया सामने

August 14, 2025

उत्तर : नवरात्रोत्सव में देवी के मंदिर में जाकर देवी की गोद भरना संभव न हो, तो घर पर पूजाघर में स्थित कुलदेवी की ही गोद भरें। गोद के रूप में देवी को अर्पित साडी का उपयोग प्रसाद के रूप में किया जा सकता है।

प्रश्‍न : ललिता पंचमी मनाना संभव न हो, तो क्या करना चाहिए ?

उत्तर : ‘हम ललितादेवी की पूजा कर रहे हैं’, इस भाव से घर में स्थित देवी की ही पूजा करें।

प्रश्‍न : कुमारिका पूजन कैसे करना चाहिए ?

उत्तर : घर में कोई कुमारिका हो, तो उसका पूजन करें ! प्रतिबंधों के कारण कुमारिकाओं को घर बुलाकर पूजन करना संभव न हो, तो उसकी अपेक्षा अर्पण का सदुपयोग हो, ऐसे स्थानों पर अथवा धार्मिक कार्य करनेवाली संस्थाओं को कुछ धनराशि अर्पण करें।

प्रश्‍न : भोंडला, गरबा खेलना अथवा घडे फूंकना जैसे कृत्य संभव न हो, तो क्या करना चाहिए ?

उत्तर : भोंडला, गरबा खेलना अथवा घडे फूंकना जैसे धार्मिक कृत्यों का उद्देश्य होता है देवी की उपासना करते हुए जागना। ये धार्मिक कृत्य करना संभव न हो; तो कुलदेवी का नामस्मरण अथवा पोथी वाचन, संकीर्तन (स्तुति वाचन भजन) कर देवी की उपासना करनी चाहिए।

कुलदेवी के नामस्मरण, साथ ही नवरात्रोत्सव की जानकारी सनातन के ग्रंथ ‘शक्ति’, ‘शक्ति की उपासना’ में दी गई है। ये ग्रंथ www.sanatanshop.com संकेतस्थल पर ‘ऑनलाइन’ बिक्री हेतु उपलब्ध हैं, साथ ही संकेतस्थल पर नवरात्रि उत्सव के संबंध में जानकारी उपलब्ध है।

प्रश्‍न : दशहरा कैसे मनाना चाहिए?

उत्तर : घर में प्रतिवर्ष हम जिन उपलब्ध शस्त्रों का पूजन करते हैं, उनकी तथा जीविका के साधनों की पूजा करें। एक-दूसरे को अश्मंतक के पत्ते देना संभव न हो, तो ये पत्ते केवल देवता को अर्पण करें।

दृष्टिकोण :

1) कर्मकांड की साधना के अनुसार आपातकाल के कारण किसी वर्ष कुलाचार के अनुसर कोई व्रत, उत्सव अथवा धार्मिक कृत्य पूरा करना संभव नहीं हुआ अथवा उस कर्म में कोई अभाव रहा, तो अगले वर्ष अथवा आनेवाले काल में जब संभव हो, तब यह व्रत, उत्सव अथवा धार्मिक कृत्य अधिक उत्साह के साथ करें।

2) कोरोना महामारी की पृष्ठभूमि पर आपातकाल का आरंभ हो चुका है। द्रष्टा संत एवं भविष्यवेत्ताओं के बताए अनुसार आगामी 2-3 वर्षों तक यह आपातकाल चलता ही रहेगा। इस काल में सामान्य की भांति सभी धार्मिक कृत्य करना संभव होगा ही, ऐसा नहीं है। ऐसे समय में कर्मकांड के स्थान पर अधिकाधिक नामस्मरण करें। कोई भी धार्मिक कृत्य, उत्सव अथवा व्रत का उद्देश्य भगवान का स्मरण कर स्वयं में सात्त्विकता को बढाना होता है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को स्वयं में सात्त्विकता बढाने हेतु काल के अनुसार साधना करने का प्रयास करना चाहिए। काल के अनुसार आवश्यक साधना के संदर्भ में सनातन के आध्यात्मिक। ग्रंथों में विस्तृत जानकारी दी गई है, साथ ही वह सनातन संस्था के www.sanatan.org संकेतस्थल पर उपलब्ध है।’

नवरात्रि के दिनों में देवी तत्त्व अन्य दिनों की तुलनामें 1000 गुना अधिक कार्यरत रहता है । इस समय ‘श्री दुर्गादेव्यै नमः I’  यह नामजप तथा देवी उपासना भावपूर्ण कर देवीतत्त्वका अधिकाधिक लाभ लेंगे I

Previous Post

कंप्यूटर, मोबाइल का कम प्रयोग करें, आँखों का ख्याल रखें: डॉ सत्य प्रकाश तिवारी

Next Post

मुख्यमंत्री ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण एवं जयप्रभा जी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी

Newsvision Live

Newsvision Live

Related Posts

हिमाचल, उत्तराखंड में भारी बारिश और बादल फटने से मचा हाहाकार
विविध

हिमाचल, उत्तराखंड में भारी बारिश और बादल फटने से मचा हाहाकार

September 18, 2025
पति राज कुंद्रा के साथ शिल्पा शेट्टी भी मुश्किल में, 60 करोड़ के फ्रॉड में केस दर्ज
विविध

पति राज कुंद्रा के साथ शिल्पा शेट्टी भी मुश्किल में, 60 करोड़ के फ्रॉड में केस दर्ज

August 14, 2025
NCR से तुरंत उठाना शुरू करो कुत्ते, सुप्रीम कोर्ट का लिखित ऑर्डर आया सामने
विविध

NCR से तुरंत उठाना शुरू करो कुत्ते, सुप्रीम कोर्ट का लिखित ऑर्डर आया सामने

August 14, 2025
उत्तरकाशी में फटे तीन बादल, जलशक्ति मंत्रालय ने जारी किया रिपोर्ट
विविध

उत्तरकाशी में फटे तीन बादल, जलशक्ति मंत्रालय ने जारी किया रिपोर्ट

August 6, 2025
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खबर, कब लागू होगा 8वां वेतन आयोग, सरकार ने दिया यह जवाब
विविध

8वें वेतन आयोग से 30 से 40 हजार के जोरदार इन्क्रीमेंट का दावा

August 5, 2025
विविध

पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन, दिल्ली के एक निजी अस्पताल में चल रहा था इलाज

August 6, 2025

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

बिहार को शिक्षा से सशक्त बनाने की परिकल्पना तेज – 213 प्रखंडों में कॉलेज खोलने की योजना

बिहार को शिक्षा से सशक्त बनाने की परिकल्पना तेज – 213 प्रखंडों में कॉलेज खोलने की योजना

February 8, 2026
समस्तीपुर शहर में शीघ्र लगेंगे ट्रैफिक सिग्नल

समस्तीपुर शहर में शीघ्र लगेंगे ट्रैफिक सिग्नल

February 8, 2026
बिहार में हिट मोदी-नीतीश की जोड़ी, सेक्युलर दलों का ये आखिरी चुनाव : शाहनवाज हुसैन

बिहार में हिट मोदी-नीतीश की जोड़ी, सेक्युलर दलों का ये आखिरी चुनाव : शाहनवाज हुसैन

November 15, 2025
Bihar Chunav Resuबिहार में बैलेट पेपर की गिनती शुरू, रुझानों में NDA आगे

Bihar Chunav Resuबिहार में बैलेट पेपर की गिनती शुरू, रुझानों में NDA आगे

November 14, 2025
  • होमपेज
  • राष्ट्रिय
  • राजनीति
  • प्रादेशिक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • विविध
Call us: Amit Roy(Editor)
8210549502

© 2023 newsvisionlive.com

No Result
View All Result
  • होमपेज
  • राष्ट्रिय
  • राजनीति
  • प्रादेशिक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • विविध

© 2023 newsvisionlive.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In