पटना:मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में 49 किलो वर्ग की भारोतोलन प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने वाली भारतीय महिला खिलाड़ी साइखोम बाई चानू को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी है एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि साइखोम मीराबाई चानू ने ओलंपिक खेलों में रजत पदक जीतकर भारोत्तोलन के इतिहास में नया कीर्तिमान स्थापित किया हैए जिसपर हर भारतीय गौरवान्वित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि साइखोम मीराबाई चानू प्रगति की ऊँचाई के शीर्ष पर पहुंचे और भारत का नाम रोशन करती रहेंण् ऐसी मेरी कामना है।













