नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल की कीमतें मंगलवार को 35 पैसे की बढ़ोतरी के बाद 100 अंक से ऊपर पहुंच गईं। कीमतों में संशोधन के बाद, यह दिल्ली में 100.21 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा था, जबकि डीजल 89.53 रुपये प्रति लीटर पर बेचा जा रहा था।
दिल्ली के साथ ही कोलकाता में भी पेट्रोल की कीमत 100 का आंकड़ा पार कर गया। यह 100.19 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा था। डीजल की कीमत 92.44 रुपये प्रति लीटर था।
4 मई के बाद से ईंधन की कीमतों में लगातार ऊपर की ओर रुझान बना हुआ है, हालांकि कुछ दिन कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई। साल 2021 में अब तक पेट्रोल की कीमतों में करीब 15 फीसदी की बढ़ोतरी हो चुकी है।
राजस्थान, बिहार, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, तमिलनाडु और लद्दाख में पेट्रोल की कीमत सौ से पार कर चुकी है।
वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों और विदेशी विनिमय दरों में उतार-चढ़ाव की पृष्ठभूमि में ईंधन की कीमतों में वृद्धि हुई है। हालांकि, इसमें सबसे अधिक प्रभावशाली कारक टैक्स की उच्च दर रही है।
मंगलवार को गिरावट के बाद बुधवार को ब्रेंट क्रूड 3 सेंट बढ़कर 74.56 डॉलर प्रति बैरल हो गया था। अमेरिकी तेल 7 सेंट बढ़कर 73.44 डॉलर प्रति बैरल पर था, जो पिछले सत्र में 2ः से अधिक की गिरावट थी।
मुंबई में पेट्रोल 106.27 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा था, जबकि डीजल 97.08 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा था। चेन्नई में पेट्रोल और डीजल क्रमशरू 101.1 रुपये और 94.08 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहे थे।













