Sunday, May 24, 2026
NewsvisionLive.com
  • Login
  • होमपेज
  • राष्ट्रिय
  • राजनीति
  • प्रादेशिक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • विविध
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • राष्ट्रिय
  • राजनीति
  • प्रादेशिक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • विविध
No Result
View All Result
newsvisionlive
No Result
View All Result

पुतिन ने मिलने के लिए भरी हामी , आमने-सामने की मीटिंग में यूक्रेन जंग खत्म करने पर होगी बात-ट्रंप

Diksha Mishra by Diksha Mishra
August 7, 2025
in अंतर्राष्ट्रीय
Reading Time: 1 min read
0
पुतिन ने मिलने के लिए भरी हामी , आमने-सामने की मीटिंग में यूक्रेन जंग खत्म करने पर होगी बात-ट्रंप
0
SHARES
461
VIEWS
EmailTekegramShare on FacebookShare on Whatsapp

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि वह रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बहुत जल्द मुलाकात कर सकते हैं। यह बयान मॉस्को में ट्रंप के खास दूत और पुतिन के बीच हुई बेहद कामयाब बातचीत के बाद आया है।

ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के साथ भी फोन पर बात की। इस बातचीत में नाटो प्रमुख और ब्रिटेन, जर्मनी, फिनलैंड के नेता भी शामिल थे।

RelatedPosts

नेपाल में Gen Z आंदोलन से डगमगाई सरकार, पीएम ओली के बाद राष्ट्रपति पौडेल ने दिया इस्तीफा

नेपाल में Gen Z आंदोलन से डगमगाई सरकार, पीएम ओली के बाद राष्ट्रपति पौडेल ने दिया इस्तीफा

September 9, 2025
नेपाल में Gen-Z आंदोलन बेकाबू, पूर्व पीएम झालानाथ की पत्नी की आग में जलकर हुई मौत

नेपाल में Gen-Z आंदोलन बेकाबू, पूर्व पीएम झालानाथ की पत्नी की आग में जलकर हुई मौत

September 9, 2025
अमेरिका शेर तो भारत भी सवा शेर… वाशिंगटन के पक्के दोस्त से ही नई दिल्ली ने मजबूत कर ली यारी

ट्रम्प का 50% टैरिफ भारत पर आज से लागू

August 27, 2025

ट्रंप का कहना है कि यूक्रेन-रूस जंग को खत्म करने की राह पर बड़ा कदम उठाया जा सकता है। ट्रंप ने व्हाइट हाउस में पत्रकारों से कहा, “बहुत जल्द पुतिन और जेलेंस्की से मुलाकात का अच्छा मौका है।”

हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि पुतिन के साथ उनकी मुलाकात कहां होगी। न्यूयॉर्क टाइम्स और सीएनएन के मुताबिक, ट्रंप अगले हफ्ते पुतिन से मिल सकते हैं और फिर पुतिन और जेलेंस्की के साथ बातचीत करना चाहते हैं।

क्या अब खत्म हो जाएगा रूस-यूक्रेन युद्ध?

ट्रंप के दूत स्टीव विटकॉफ ने मॉस्को में रूसी नेतृत्व से मुलाकात की, जिसे क्रेमलिन ने ‘कामयाब’ बताया। ट्रंप ने रूस को चेतावनी दी है कि शुक्रवार तक शांति की दिशा में कदम न उठाए गए तो नई पाबंदियां लगेंगी। ट्रंप ने अपनी सोशल मीडिया साइट ट्रुथ सोशल पर लिखा, “बड़ी तरक्की हुई है!”

उन्होंने कहा कि यूरोप के कुछ सहयोगियों को भी इसकी जानकारी दी गई और सब चाहते हैं कि यह जंग जल्द खत्म हो। लेकिन, एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी ने साफ किया कि दो दिन बाद ‘दूसरी पाबंदियां’ लगने की उम्मीद है।

सत्ता में आने के 24 घंटे में जंग खत्म करने का किया था वादा

ट्रंप ने पहले दावा किया था कि वह सत्ता में आने के 24 घंटे के भीतर इस जंग को खत्म कर देंगे। दूसरी तरफ, रूस ने यूक्रेन पर ड्रोन और मिसाइल हमले तेज कर दिए हैं और जमीन पर भी उसकी सेना आगे बढ़ रही है।

यूक्रेन और रूस के बीच इस्तांबुल में तीन बार बातचीत हुई, लेकिन जंग रुकने का कोई रास्ता नहीं निकला। दोनों पक्षों की मांगें एक-दूसरे से बहुत अलग हैं। रूस के पुतिन के सलाहकार यूरी उशाकॉव ने कहा कि विटकॉफ के साथ उनकी तीन घंटे की बातचीत काफी फायदेमंद रही।

Previous Post

सोनम रघुवंशी अब चाहती है जेल से ‘आजादी’, अदालत ने राज को भी दिया झटका

Next Post

ट्रंप टैरिफ: मुझे भारी कीमत चुकानी पड़ेगी, लेकिन मैं तैयार हूं-पीएम मोदी

Diksha Mishra

Diksha Mishra

Related Posts

नेपाल में Gen Z आंदोलन से डगमगाई सरकार, पीएम ओली के बाद राष्ट्रपति पौडेल ने दिया इस्तीफा
अंतर्राष्ट्रीय

नेपाल में Gen Z आंदोलन से डगमगाई सरकार, पीएम ओली के बाद राष्ट्रपति पौडेल ने दिया इस्तीफा

September 9, 2025
नेपाल में Gen-Z आंदोलन बेकाबू, पूर्व पीएम झालानाथ की पत्नी की आग में जलकर हुई मौत
अंतर्राष्ट्रीय

नेपाल में Gen-Z आंदोलन बेकाबू, पूर्व पीएम झालानाथ की पत्नी की आग में जलकर हुई मौत

September 9, 2025
अमेरिका शेर तो भारत भी सवा शेर… वाशिंगटन के पक्के दोस्त से ही नई दिल्ली ने मजबूत कर ली यारी
अंतर्राष्ट्रीय

ट्रम्प का 50% टैरिफ भारत पर आज से लागू

August 27, 2025
हम भारत के दुश्मन नहीं… चीनी विदेश मंत्री का बड़ा बयान
अंतर्राष्ट्रीय

हम भारत के दुश्मन नहीं… चीनी विदेश मंत्री का बड़ा बयान

August 19, 2025
भारत को पछतावा होगा…’, सिंधु जल संधि को लेकर शहबाज शरीफ की फिर गीदड़भभकी
अंतर्राष्ट्रीय

भारत को पछतावा होगा…’, सिंधु जल संधि को लेकर शहबाज शरीफ की फिर गीदड़भभकी

August 13, 2025
पाकिस्तानी सीमा से घुसपैठ कर रहा था शख्स, BSF ने मारी गोली
अंतर्राष्ट्रीय

पाकिस्तानी सीमा से घुसपैठ कर रहा था शख्स, BSF ने मारी गोली

August 12, 2025

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

बिहार को शिक्षा से सशक्त बनाने की परिकल्पना तेज – 213 प्रखंडों में कॉलेज खोलने की योजना

बिहार को शिक्षा से सशक्त बनाने की परिकल्पना तेज – 213 प्रखंडों में कॉलेज खोलने की योजना

February 8, 2026
समस्तीपुर शहर में शीघ्र लगेंगे ट्रैफिक सिग्नल

समस्तीपुर शहर में शीघ्र लगेंगे ट्रैफिक सिग्नल

February 8, 2026
बिहार में हिट मोदी-नीतीश की जोड़ी, सेक्युलर दलों का ये आखिरी चुनाव : शाहनवाज हुसैन

बिहार में हिट मोदी-नीतीश की जोड़ी, सेक्युलर दलों का ये आखिरी चुनाव : शाहनवाज हुसैन

November 15, 2025
Bihar Chunav Resuबिहार में बैलेट पेपर की गिनती शुरू, रुझानों में NDA आगे

Bihar Chunav Resuबिहार में बैलेट पेपर की गिनती शुरू, रुझानों में NDA आगे

November 14, 2025
  • होमपेज
  • राष्ट्रिय
  • राजनीति
  • प्रादेशिक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • विविध
Call us: Amit Roy(Editor)
8210549502

© 2023 newsvisionlive.com

No Result
View All Result
  • होमपेज
  • राष्ट्रिय
  • राजनीति
  • प्रादेशिक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • विविध

© 2023 newsvisionlive.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In