Sunday, May 24, 2026
NewsvisionLive.com
  • Login
  • होमपेज
  • राष्ट्रिय
  • राजनीति
  • प्रादेशिक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • विविध
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • राष्ट्रिय
  • राजनीति
  • प्रादेशिक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • विविध
No Result
View All Result
newsvisionlive
No Result
View All Result

भारत की मेजबानी में जी20 समिट; प्रथम सत्र ‘द अर्थ’ की समाप्ति

पीएम मोदी- ऋषि सुनक के बीच जारी द्विपक्षीय वार्ता

Diksha Mishra by Diksha Mishra
September 9, 2023
in अंतर्राष्ट्रीय
Reading Time: 1 min read
0
भारत की मेजबानी में जी20 समिट; प्रथम सत्र ‘द अर्थ’ की समाप्ति
0
SHARES
467
VIEWS
EmailTekegramShare on FacebookShare on Whatsapp

G-20 Summit LIVE: जी20 समिट का पहला सत्र ‘द अर्थ’ के खत्म होने के बाद फिलहाल ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की द्विपक्षीय वार्ता जारी है. इसके कुछ देर बाद दूसरे सत्र ‘वन फैमिली’ की शुरुआत होगी. इसके बाद पीएम मोदी अन्य देशों के राष्ट्र प्रमुखों के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे और फिर शाम को सात बजे के बाद सभी विदेशी मेहमान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित रात्रिभोज में हिस्सा लेंगे.

पीएम मोदी ने कहा, ‘वैश्विक अर्थव्यवस्था में उथल पुथल हो, नॉर्थ और साउथ का विभेद हो, ऐसी चुनौतियों के समाधान की तरफ बढ़ना होगा.’ शिखर सम्मेलन के तीन मुख्य सत्र ‘एक पृथ्वी, एक कुटुम्ब और एक भविष्य’ के विषय पर आधारित हैं. जर्मनी के चांसलर, ब्राजील के राष्ट्रपति और स्पेन के विदेश मंत्री आज सुबह दिल्ली पहुंचे. प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर उनका स्वागत किया. ‘वन अर्थ, वन फैमिली’ पर दो सत्र आज के दिन के एजेंडे में है, जिसका समापन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित रात्रिभोज से होगा.

RelatedPosts

नेपाल में Gen Z आंदोलन से डगमगाई सरकार, पीएम ओली के बाद राष्ट्रपति पौडेल ने दिया इस्तीफा

नेपाल में Gen Z आंदोलन से डगमगाई सरकार, पीएम ओली के बाद राष्ट्रपति पौडेल ने दिया इस्तीफा

September 9, 2025
नेपाल में Gen-Z आंदोलन बेकाबू, पूर्व पीएम झालानाथ की पत्नी की आग में जलकर हुई मौत

नेपाल में Gen-Z आंदोलन बेकाबू, पूर्व पीएम झालानाथ की पत्नी की आग में जलकर हुई मौत

September 9, 2025
अमेरिका शेर तो भारत भी सवा शेर… वाशिंगटन के पक्के दोस्त से ही नई दिल्ली ने मजबूत कर ली यारी

ट्रम्प का 50% टैरिफ भारत पर आज से लागू

August 27, 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा, जर्मन चांसलर ओलाफ शॉल्त्स व इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ 4 द्विपक्षीय बैठकें करेंगे. बीते शुक्रवार की शाम को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ प्रधानमंत्री मोदी की द्विपक्षीय वार्ता हुई. इस दौरान भारत और अमेरिका के बीच साझेदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया. साथ ही अमेरिका भारत को MQ-9B ड्रोन देने को भी तैयार हो गया है. पीएम मोदी ने बांग्लादेश और मॉरीशस के राष्ट्र प्रमुखों के साथ भी द्विपक्षीय वार्ता की.

नई दिल्ली जिले में जी20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर कड़े प्रतिबंध लागू हैं. राष्ट्रीय राजधानी के सभी इलाकों में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है. एसपीजी, क्विक रिसपॉन्स टीम, दिल्ली पुलिस के साथ-साथ अन्य सुरक्षा बलों की तैनात की गई है. हेलीकॉप्टर के जरिए आसमान से निगरानी रखी जा रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस दो दिवसीय शिखर सम्मेलन में 15 से अधिक द्विपक्षीय वार्ता करने वाले हैं. उन्होंने कल अमेरिकी राष्ट्रपति के अलावा बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना और मॉरिशियस के राष्ट्राध्यक्ष संग द्विपक्षीय वार्ता की थी.

जी20 समिट का पहला सत्र दोपहर डेढ़ बजे खत्म हो गया. पहले सत्र का नाम वन अर्थ था. सत्र की शुरुआत होने से पहले पीएम मोदी ने जी20 के सदस्यों को संबोधित किया. इस दौरान पीएम मोदी ने अफ्रीकन यूनियन को जी20 के स्थायी सदस्यता देने का प्रस्ताव रखा, जिसे सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से स्वीकारा.

इसके बाद पीएम मोदी ने अफ्रीकन यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष को जी20 के स्थायी सदस्य के तौर पर सीट ग्रहण करने का अनुरोध किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह करीब 9 बजे दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम पहुंचे. इसके बाद उन्होंने सभी जी20 सदस्य देशों के राष्ट्र अध्यक्ष और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुखों का स्वागत किया. बता दें कि पूरी दिल्ली में सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है.

पीएम मोदी ने जी20 समिट की अध्यक्षता करते हुए अपने संबोधन की शुरुआत मोरक्को भूकंप पीड़ितों को श्रद्धांजलि देकर की. उन्होंने कहा, ‘हम घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं. पूरा विश्व उनके साथ है और हम उन्हें हर मदद मुहैया कराएंगे.’ जी20 शिखर सम्मेलन के पहले सत्र The Earth की शुरुआत करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 21वीं सदी का समय पूरी दुनिया को दिशा दिखानेवाला और दिशा देनेवाला है. हमें मानव केन्द्रित अप्रोच के साथ आगे बढ़ना है. कोविड के बाद विश्वास के अभाव का संकट आया है. जब हम कोविड को हरा सकते हैं, तो इस संकट पर भी विजय हासिल कर सकते हैं.

Previous Post

गूगल यूजर्स के लिए बड़ी खबर, आपका अकाउंट होने जा रहा डिलीट

Next Post

सीएम शिवराज का एलान, मिलेगा 50 हजार रुपए वेतन

Diksha Mishra

Diksha Mishra

Related Posts

नेपाल में Gen Z आंदोलन से डगमगाई सरकार, पीएम ओली के बाद राष्ट्रपति पौडेल ने दिया इस्तीफा
अंतर्राष्ट्रीय

नेपाल में Gen Z आंदोलन से डगमगाई सरकार, पीएम ओली के बाद राष्ट्रपति पौडेल ने दिया इस्तीफा

September 9, 2025
नेपाल में Gen-Z आंदोलन बेकाबू, पूर्व पीएम झालानाथ की पत्नी की आग में जलकर हुई मौत
अंतर्राष्ट्रीय

नेपाल में Gen-Z आंदोलन बेकाबू, पूर्व पीएम झालानाथ की पत्नी की आग में जलकर हुई मौत

September 9, 2025
अमेरिका शेर तो भारत भी सवा शेर… वाशिंगटन के पक्के दोस्त से ही नई दिल्ली ने मजबूत कर ली यारी
अंतर्राष्ट्रीय

ट्रम्प का 50% टैरिफ भारत पर आज से लागू

August 27, 2025
हम भारत के दुश्मन नहीं… चीनी विदेश मंत्री का बड़ा बयान
अंतर्राष्ट्रीय

हम भारत के दुश्मन नहीं… चीनी विदेश मंत्री का बड़ा बयान

August 19, 2025
भारत को पछतावा होगा…’, सिंधु जल संधि को लेकर शहबाज शरीफ की फिर गीदड़भभकी
अंतर्राष्ट्रीय

भारत को पछतावा होगा…’, सिंधु जल संधि को लेकर शहबाज शरीफ की फिर गीदड़भभकी

August 13, 2025
पाकिस्तानी सीमा से घुसपैठ कर रहा था शख्स, BSF ने मारी गोली
अंतर्राष्ट्रीय

पाकिस्तानी सीमा से घुसपैठ कर रहा था शख्स, BSF ने मारी गोली

August 12, 2025

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

बिहार को शिक्षा से सशक्त बनाने की परिकल्पना तेज – 213 प्रखंडों में कॉलेज खोलने की योजना

बिहार को शिक्षा से सशक्त बनाने की परिकल्पना तेज – 213 प्रखंडों में कॉलेज खोलने की योजना

February 8, 2026
समस्तीपुर शहर में शीघ्र लगेंगे ट्रैफिक सिग्नल

समस्तीपुर शहर में शीघ्र लगेंगे ट्रैफिक सिग्नल

February 8, 2026
बिहार में हिट मोदी-नीतीश की जोड़ी, सेक्युलर दलों का ये आखिरी चुनाव : शाहनवाज हुसैन

बिहार में हिट मोदी-नीतीश की जोड़ी, सेक्युलर दलों का ये आखिरी चुनाव : शाहनवाज हुसैन

November 15, 2025
Bihar Chunav Resuबिहार में बैलेट पेपर की गिनती शुरू, रुझानों में NDA आगे

Bihar Chunav Resuबिहार में बैलेट पेपर की गिनती शुरू, रुझानों में NDA आगे

November 14, 2025
  • होमपेज
  • राष्ट्रिय
  • राजनीति
  • प्रादेशिक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • विविध
Call us: Amit Roy(Editor)
8210549502

© 2023 newsvisionlive.com

No Result
View All Result
  • होमपेज
  • राष्ट्रिय
  • राजनीति
  • प्रादेशिक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • विविध

© 2023 newsvisionlive.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In