Sunday, May 24, 2026
NewsvisionLive.com
  • Login
  • होमपेज
  • राष्ट्रिय
  • राजनीति
  • प्रादेशिक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • विविध
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • राष्ट्रिय
  • राजनीति
  • प्रादेशिक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • विविध
No Result
View All Result
newsvisionlive
No Result
View All Result

विमान हादसा: नेपाली सेना ने दुर्घटनास्थल का पता लगाया, ‘पहचान में नहीं आ रहे शव’

Newsvision Live by Newsvision Live
May 30, 2022
in अंतर्राष्ट्रीय
Reading Time: 1 min read
0
विमान हादसा: नेपाली सेना ने दुर्घटनास्थल का पता लगाया, ‘पहचान में नहीं आ रहे शव’
0
SHARES
464
VIEWS
EmailTekegramShare on FacebookShare on Whatsapp

नेपाल की सेना को विमानन कंपनी ‘तारा एअर’ के दुर्घटनाग्रस्त विमान के मलबे के मुस्तांग जिले में होने के सुराग मिले हैं। सेना के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। ब्रिगेडियर नारायण सिल्वाल ने कहा, ‘‘सैनिकों और बचावकर्मियों ने दुर्घटनास्थल का पता लगा लिया है। इससे जुड़ी विस्तृत जानकारी जल्द साझा की जाएगी।’’ उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘दुर्घटनास्थल मुस्तांग जिले के थसांग-2 का सनोसवेयर है।’’

मस्टैंग के मुख्य जिला अधिकारी, नेत्र प्रसाद शर्मा ने एएनआई को बताया कि हवाई और जमीन दोनों रास्ते से खोज और बचाव दल दुर्घटनास्थल की ओर जा रहे हैं। नेपाल पुलिस निरीक्षक राज कुमार तमांग के नेतृत्व में एक टीम हवाई मार्ग से दुर्घटनास्थल पर पहुंची है। अधिकारी ने कहा, “यात्रियों के कुछ शव पहचान से परे हैं। पुलिस अवशेष इकट्ठा कर रही है।”  

RelatedPosts

नेपाल में Gen Z आंदोलन से डगमगाई सरकार, पीएम ओली के बाद राष्ट्रपति पौडेल ने दिया इस्तीफा

नेपाल में Gen Z आंदोलन से डगमगाई सरकार, पीएम ओली के बाद राष्ट्रपति पौडेल ने दिया इस्तीफा

September 9, 2025
नेपाल में Gen-Z आंदोलन बेकाबू, पूर्व पीएम झालानाथ की पत्नी की आग में जलकर हुई मौत

नेपाल में Gen-Z आंदोलन बेकाबू, पूर्व पीएम झालानाथ की पत्नी की आग में जलकर हुई मौत

September 9, 2025
अमेरिका शेर तो भारत भी सवा शेर… वाशिंगटन के पक्के दोस्त से ही नई दिल्ली ने मजबूत कर ली यारी

ट्रम्प का 50% टैरिफ भारत पर आज से लागू

August 27, 2025

‘तारा एअर’ के ‘ट्विन ओट्टर 9एन-एईटी’ विमान ने पोखरा से रविवार सुबह करीब 10 बजे उड़ान भरी थी, लेकिन 15 मिनट बाद ही उसका नियंत्रण टॉवर से संपर्क टूट गया। विमान में चार भारतीय, दो जर्मन और 13 नेपाली नागरिकों सहित कुल 22 लोग सवार थे। उनके बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

अधिकारियों के मुताबिक, खराब मौसम और बादल छाए रहने के कारण दुर्घटनाग्रस्त विमान के मलबे तक पहुंचने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। कनाडा में निर्मित यह विमान पोखरा से मध्य नेपाल स्थित मशहूर पर्यटक शहर जोमसोम की ओर जा रहा था।

विमानन कंपनी की ओर से जारी यात्रियों की सूची के अनुसार, विमान में मौजूद भारतीयों की पहचान अशोक कुमार त्रिपाठी, उनकी पत्नी वैभवी बांडेकर त्रिपाठी और बच्चों धनुष त्रिपाठी व ऋतिका त्रिपाठी के तौर पर हुई है। यह परिवार महाराष्ट्र के ठाणे जिले का रहने वाला है।

गौरतलब है कि 2016 में ‘तारा एअर’ का एक अन्य विमान उड़ान भरने के बाद इसी मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हादसे में विमान में सवार सभी 23 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, मार्च 2018 में यूएस-बांग्ला एअर का विमान त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिससे उसमें सवार 51 लोगों की जान चली गई थी।

Previous Post

टिकट कटने के बाद आरसीपी सिंह ने नीतीश कुमार को कहा थैंक्स, बताया आगे का प्लान

Next Post

 सिद्धू मूसेवाला के मर्डर से पंजाब से दिल्ली तक उबाल, कांग्रेस का केजरीवाल के घर के पास प्रदर्शन, पुलिस ने कई नेता हिरासत में लिए

Newsvision Live

Newsvision Live

Related Posts

नेपाल में Gen Z आंदोलन से डगमगाई सरकार, पीएम ओली के बाद राष्ट्रपति पौडेल ने दिया इस्तीफा
अंतर्राष्ट्रीय

नेपाल में Gen Z आंदोलन से डगमगाई सरकार, पीएम ओली के बाद राष्ट्रपति पौडेल ने दिया इस्तीफा

September 9, 2025
नेपाल में Gen-Z आंदोलन बेकाबू, पूर्व पीएम झालानाथ की पत्नी की आग में जलकर हुई मौत
अंतर्राष्ट्रीय

नेपाल में Gen-Z आंदोलन बेकाबू, पूर्व पीएम झालानाथ की पत्नी की आग में जलकर हुई मौत

September 9, 2025
अमेरिका शेर तो भारत भी सवा शेर… वाशिंगटन के पक्के दोस्त से ही नई दिल्ली ने मजबूत कर ली यारी
अंतर्राष्ट्रीय

ट्रम्प का 50% टैरिफ भारत पर आज से लागू

August 27, 2025
हम भारत के दुश्मन नहीं… चीनी विदेश मंत्री का बड़ा बयान
अंतर्राष्ट्रीय

हम भारत के दुश्मन नहीं… चीनी विदेश मंत्री का बड़ा बयान

August 19, 2025
भारत को पछतावा होगा…’, सिंधु जल संधि को लेकर शहबाज शरीफ की फिर गीदड़भभकी
अंतर्राष्ट्रीय

भारत को पछतावा होगा…’, सिंधु जल संधि को लेकर शहबाज शरीफ की फिर गीदड़भभकी

August 13, 2025
पाकिस्तानी सीमा से घुसपैठ कर रहा था शख्स, BSF ने मारी गोली
अंतर्राष्ट्रीय

पाकिस्तानी सीमा से घुसपैठ कर रहा था शख्स, BSF ने मारी गोली

August 12, 2025

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

बिहार को शिक्षा से सशक्त बनाने की परिकल्पना तेज – 213 प्रखंडों में कॉलेज खोलने की योजना

बिहार को शिक्षा से सशक्त बनाने की परिकल्पना तेज – 213 प्रखंडों में कॉलेज खोलने की योजना

February 8, 2026
समस्तीपुर शहर में शीघ्र लगेंगे ट्रैफिक सिग्नल

समस्तीपुर शहर में शीघ्र लगेंगे ट्रैफिक सिग्नल

February 8, 2026
बिहार में हिट मोदी-नीतीश की जोड़ी, सेक्युलर दलों का ये आखिरी चुनाव : शाहनवाज हुसैन

बिहार में हिट मोदी-नीतीश की जोड़ी, सेक्युलर दलों का ये आखिरी चुनाव : शाहनवाज हुसैन

November 15, 2025
Bihar Chunav Resuबिहार में बैलेट पेपर की गिनती शुरू, रुझानों में NDA आगे

Bihar Chunav Resuबिहार में बैलेट पेपर की गिनती शुरू, रुझानों में NDA आगे

November 14, 2025
  • होमपेज
  • राष्ट्रिय
  • राजनीति
  • प्रादेशिक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • विविध
Call us: Amit Roy(Editor)
8210549502

© 2023 newsvisionlive.com

No Result
View All Result
  • होमपेज
  • राष्ट्रिय
  • राजनीति
  • प्रादेशिक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • विविध

© 2023 newsvisionlive.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In