Sunday, May 24, 2026
NewsvisionLive.com
  • Login
  • होमपेज
  • राष्ट्रिय
  • राजनीति
  • प्रादेशिक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • विविध
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • राष्ट्रिय
  • राजनीति
  • प्रादेशिक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • विविध
No Result
View All Result
newsvisionlive
No Result
View All Result

जापान भेज रहा दूत, छोटे से द्वीप में क्यों ताकत दिखा रहीं महाशक्तियां

Newsvision Live by Newsvision Live
April 25, 2022
in अंतर्राष्ट्रीय
Reading Time: 1 min read
0
जापान भेज रहा दूत, छोटे से द्वीप में क्यों ताकत दिखा रहीं महाशक्तियां
0
SHARES
469
VIEWS
EmailTekegramShare on FacebookShare on Whatsapp

महज 7 लाख की आबादी वाला सोलोमन द्वीप दुनिया की महाशक्तियों के लिए ताकत के प्रदर्शन का अड्डा बन गया है। सोलोमन द्वीप के साथ चीन के हालिया समझौते से उपजी चिंता के बीच जापान सोमवार को इस दक्षिण प्रशांत राष्ट्र में अपने एक उप विदेश मंत्री को भेज रहा है। ऐसी आशंका है कि द्वीपीय राष्ट्र और चीन के बीच हुए समझौते से क्षेत्र में बीजिंग का सैन्य प्रभाव बढ़ सकता है। उप विदेश मंत्री केंटारो उसुगी की सोलोमन द्वीप की तीन दिवसीय यात्रा एक वरिष्ठ अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल की यात्रा के बाद हो रही है, जिन्होंने चेतावनी दी थी कि यदि चीन के साथ सुरक्षा सौदा अमेरिका और सहयोगियों के हितों के लिए खतरा पैदा करता है तो वाशिंगटन सोलोमन के खिलाफ कार्रवाई करेगा।

चीन और सोलोमन ने पिछले सप्ताह सुरक्षा समझौते की पुष्टि की थी, जिसने पड़ोसी देशों और जापान सहित पश्चिमी सहयोगियों को भी चिंतित कर दिया है, जिन्हें इस क्षेत्र में एक सैन्य निर्माण का डर है। अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और जापान जैसे देशों को डर है कि चीन अब सोलोमन द्वीप मे अपना सैन्य बेस बना सकता है, जो उनके लिए खतरा होगा। जापान के विदेश मंत्री योशिमासा हयाशी ने शुक्रवार को कहा, ‘हमारा मानना है कि यह समझौता पूरे एशिया-प्रशांत क्षेत्र की सुरक्षा को प्रभावित कर सकता है और हम इस घटनाक्रम को चिंता के साथ देख रहे हैं।‘
सेनकाकू द्वीप को लेकर भी चिंतित है जापान

RelatedPosts

नेपाल में Gen Z आंदोलन से डगमगाई सरकार, पीएम ओली के बाद राष्ट्रपति पौडेल ने दिया इस्तीफा

नेपाल में Gen Z आंदोलन से डगमगाई सरकार, पीएम ओली के बाद राष्ट्रपति पौडेल ने दिया इस्तीफा

September 9, 2025
नेपाल में Gen-Z आंदोलन बेकाबू, पूर्व पीएम झालानाथ की पत्नी की आग में जलकर हुई मौत

नेपाल में Gen-Z आंदोलन बेकाबू, पूर्व पीएम झालानाथ की पत्नी की आग में जलकर हुई मौत

September 9, 2025
अमेरिका शेर तो भारत भी सवा शेर… वाशिंगटन के पक्के दोस्त से ही नई दिल्ली ने मजबूत कर ली यारी

ट्रम्प का 50% टैरिफ भारत पर आज से लागू

August 27, 2025

सोलोमन द्वीप की अपनी यात्रा के दौरान उसुगी के सुरक्षा समझौते के बारे में जापान की चिंता को व्यक्त करने और द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा करने की उम्मीद है। जापान पूर्वी और दक्षिण चीन सागर में चीन की लगातार बढ़ती सैन्य गतिविधि को दुनिया के कुछ व्यस्ततम समुद्री मार्गों में एक खतरे के रूप में देखता है। जापान विशेष रूप से जापान नियंत्रित सेनकाकू द्वीपों के पास पूर्वी चीन सागर में चीनी सैन्य और तट रक्षक गतिविधि के बारे में चिंतित है, जिस पर चीन भी दावा करता है और उसे डियाओयू कहता है।
अमेरिका ने किया था दूतावास खोलने का ऐलान

गौरतलब है कि सोलोमन को साधने के लिए ही अमेरिका ने पिछले दिनों वहां अपना दूतावास खोलने का ऐलान किया है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय का कहना था कि सोलोमन द्वीप के लोगों ने दूसरे विश्वयुद्ध के मैदानों में अमेरिका के साथ अपने संबंधों के इतिहास को संजो कर रखा है। हालांकि अमेरिका को जो संबंधों में वरीयता मिलती है, उस पर खतरा मंडरा रहा है क्योंकि चीन सोलोमन द्वीप के राजनेताओं और कारोबारियों को ‘अपने साथ लाने की कोशिशों में आक्रामक तरीके से‘ जुटा है।

Previous Post

पूर्व गृह सचिव माधव गोडबोले का 85 . की उम्र में निधन

Next Post

बिहार के लोगों को झुलसाती गर्मी से अभी नहीं मिलेगी राहत, मौसम विभाग का अलर्ट- दोपहर में घर से बाहर ना निकलें

Newsvision Live

Newsvision Live

Related Posts

नेपाल में Gen Z आंदोलन से डगमगाई सरकार, पीएम ओली के बाद राष्ट्रपति पौडेल ने दिया इस्तीफा
अंतर्राष्ट्रीय

नेपाल में Gen Z आंदोलन से डगमगाई सरकार, पीएम ओली के बाद राष्ट्रपति पौडेल ने दिया इस्तीफा

September 9, 2025
नेपाल में Gen-Z आंदोलन बेकाबू, पूर्व पीएम झालानाथ की पत्नी की आग में जलकर हुई मौत
अंतर्राष्ट्रीय

नेपाल में Gen-Z आंदोलन बेकाबू, पूर्व पीएम झालानाथ की पत्नी की आग में जलकर हुई मौत

September 9, 2025
अमेरिका शेर तो भारत भी सवा शेर… वाशिंगटन के पक्के दोस्त से ही नई दिल्ली ने मजबूत कर ली यारी
अंतर्राष्ट्रीय

ट्रम्प का 50% टैरिफ भारत पर आज से लागू

August 27, 2025
हम भारत के दुश्मन नहीं… चीनी विदेश मंत्री का बड़ा बयान
अंतर्राष्ट्रीय

हम भारत के दुश्मन नहीं… चीनी विदेश मंत्री का बड़ा बयान

August 19, 2025
भारत को पछतावा होगा…’, सिंधु जल संधि को लेकर शहबाज शरीफ की फिर गीदड़भभकी
अंतर्राष्ट्रीय

भारत को पछतावा होगा…’, सिंधु जल संधि को लेकर शहबाज शरीफ की फिर गीदड़भभकी

August 13, 2025
पाकिस्तानी सीमा से घुसपैठ कर रहा था शख्स, BSF ने मारी गोली
अंतर्राष्ट्रीय

पाकिस्तानी सीमा से घुसपैठ कर रहा था शख्स, BSF ने मारी गोली

August 12, 2025

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

बिहार को शिक्षा से सशक्त बनाने की परिकल्पना तेज – 213 प्रखंडों में कॉलेज खोलने की योजना

बिहार को शिक्षा से सशक्त बनाने की परिकल्पना तेज – 213 प्रखंडों में कॉलेज खोलने की योजना

February 8, 2026
समस्तीपुर शहर में शीघ्र लगेंगे ट्रैफिक सिग्नल

समस्तीपुर शहर में शीघ्र लगेंगे ट्रैफिक सिग्नल

February 8, 2026
बिहार में हिट मोदी-नीतीश की जोड़ी, सेक्युलर दलों का ये आखिरी चुनाव : शाहनवाज हुसैन

बिहार में हिट मोदी-नीतीश की जोड़ी, सेक्युलर दलों का ये आखिरी चुनाव : शाहनवाज हुसैन

November 15, 2025
Bihar Chunav Resuबिहार में बैलेट पेपर की गिनती शुरू, रुझानों में NDA आगे

Bihar Chunav Resuबिहार में बैलेट पेपर की गिनती शुरू, रुझानों में NDA आगे

November 14, 2025
  • होमपेज
  • राष्ट्रिय
  • राजनीति
  • प्रादेशिक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • विविध
Call us: Amit Roy(Editor)
8210549502

© 2023 newsvisionlive.com

No Result
View All Result
  • होमपेज
  • राष्ट्रिय
  • राजनीति
  • प्रादेशिक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • विविध

© 2023 newsvisionlive.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In