Sunday, May 24, 2026
NewsvisionLive.com
  • Login
  • होमपेज
  • राष्ट्रिय
  • राजनीति
  • प्रादेशिक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • विविध
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • राष्ट्रिय
  • राजनीति
  • प्रादेशिक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • विविध
No Result
View All Result
newsvisionlive
No Result
View All Result

बालू की अनुपलब्धता के कारण हो रही परेशानी: बीआईए

Newsvision Live by Newsvision Live
July 9, 2021
in प्रादेशिक
Reading Time: 1 min read
0
बालू की अनुपलब्धता के कारण हो रही परेशानी: बीआईए
0
SHARES
464
VIEWS
EmailTekegramShare on FacebookShare on Whatsapp

पटना: बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (बीआईए) का एक दो सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष राम लाल खेतान के नेतृत्व में राज्य सरकार के मुख्य सचिव से मुलाकात कर बालू की अनुपलब्धता के कारण हो रही परेशानी के साथ साथ लाॅकडाउन के परिपेक्ष्य में दुकानों को खोले जाने के सम्बन्ध में वर्तमान दिशा निर्देश के कारण हो रही दिक्कत के सम्बन्ध में उनका ध्यान आकृष्ट किया तथा एक ज्ञापन भी सौंपा।

एसोसिएशन के अध्यक्ष रामलाल खेतान ने बताया कि ज्ञापन में हमने मुख्य सचिव का ध्यान इस ओर आकृष्ट किया है कि बालू उपलब्ध नहीं होने के कारण एक तरफ बहुत से इकाईयों के प्रोजेक्ट जो निर्माणाधीन है, वह रूक गये हैं, जिसके कारण उनके प्रोजेक्ट पूरा होने में विलम्ब के कारण एक ओर तो बैंकों से लिए गये उधार पर अनावश्यक सूद का भार वहन करना पड़ेगा। दूसरी ओर प्रोजेक्ट विलम्ब होने की स्थिति में अनावश्यक रूप से अनेक तरह की वैद्याानिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। कंस्ट्रक्शन उद्योग तो बालू की कमी के कारण बुरी तरह प्रभावित हो रही है। 

RelatedPosts

बिहार को शिक्षा से सशक्त बनाने की परिकल्पना तेज – 213 प्रखंडों में कॉलेज खोलने की योजना

बिहार को शिक्षा से सशक्त बनाने की परिकल्पना तेज – 213 प्रखंडों में कॉलेज खोलने की योजना

February 8, 2026
समस्तीपुर शहर में शीघ्र लगेंगे ट्रैफिक सिग्नल

समस्तीपुर शहर में शीघ्र लगेंगे ट्रैफिक सिग्नल

February 8, 2026
Bihar Chunav Resuबिहार में बैलेट पेपर की गिनती शुरू, रुझानों में NDA आगे

Bihar Chunav Resuबिहार में बैलेट पेपर की गिनती शुरू, रुझानों में NDA आगे

November 14, 2025

 उन्होंने कहा कि कंस्ट्रक्शन उद्योग के गतिविधियों में कमी होने के कारण कंस्ट्रक्शन उद्योग से प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष रूप से जुड़े उद्योग यथा सिमेंट, छड़, स्टोन चिप्स, हार्डवेयर तथा अन्य विभिन्न प्रकार के फिटिंग्स निर्माण करने वाले उद्योग बुरी तरह एक ओर तो प्रभावित हो रहे हैं दूसरी ओर बड़ी मात्रा में इस उद्योग से जुड़े दैनिक मजदूर का रोजगार भी प्रभावित हो रहे हैं। बेरोजगारी की विषम परिस्थिति उत्पन्न होने से रोकने तथा आर्थिक गतिविधियों को सुचारू रखे जाने के मद्देनजर ही सरकार ने कोरोना काल में लगाये गये लाॅक डाउन तथा पाबन्दियों के दौरान भी औद्योगिक एवं कंस्ट्रक्शन गतिविधियों को निर्बाध रूप से जारी रखे जाने की अनुमति प्रदान की थी। इसी प्रकार बालू की बिक्री में आने वाली गिरावट के कारण बालू से प्राप्त होने वाले 5 प्रतिशत जी.एस.टी., सिमेंट से प्राप्त होने वाले 27 प्रतिशत जी.एस.टी. के साथ साथ अन्य वस्तुओं से राज्य सरकार को प्राप्त होने वाले जी.एस.टी. राजस्व का भी नुकसान होगा। बालू की कमी के कारण अवैध खनन एवं चोरी – कालाबाजारी जैसे गतिविधियों में बढ़ोतरी होने लगी है।

खेतान ने आगे बताया कि कोविड-19 महामारी के घट रहे प्रभाव के मद्देनजर सरकार द्वारा अनलाॅक की घोषणा एवं रियायतों दी गई है। लेकिन अभी भी दुकानों को एक दिन बीच करके खोले जाने का आदेश है। इससे राज्य के करोड़ो व्यवसायियों व उनके कर्मचारियों बुरी तरह से प्रभावित हो रहे हैं। उक्त परिस्थिति को ध्यान में रखकर इसे प्रत्येक दिन खोले जाने की अनुमति दिए जाने का मांग भी रखा है। खेतान ने आगे बताया कि मुख्य सचिव ने हमारी बातों को ध्यानपूर्वक सुना तथा समस्या के निराकरण के लिए आश्वासन भी दिया। प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष के साथ पूर्व अध्यक्ष श्री केपीएस केशरी शामिल थे।

Previous Post

“देश का कानून सर्वोच्च, सभी को मानना होगा”: नए आईटी मंत्री का ट्विटर को संदेश

Next Post

गन्ना फसल का भी क्षति आकलित करेगा कृषि विभाग

Newsvision Live

Newsvision Live

Related Posts

बिहार को शिक्षा से सशक्त बनाने की परिकल्पना तेज – 213 प्रखंडों में कॉलेज खोलने की योजना
प्रादेशिक

बिहार को शिक्षा से सशक्त बनाने की परिकल्पना तेज – 213 प्रखंडों में कॉलेज खोलने की योजना

February 8, 2026
समस्तीपुर शहर में शीघ्र लगेंगे ट्रैफिक सिग्नल
प्रादेशिक

समस्तीपुर शहर में शीघ्र लगेंगे ट्रैफिक सिग्नल

February 8, 2026
Bihar Chunav Resuबिहार में बैलेट पेपर की गिनती शुरू, रुझानों में NDA आगे
प्रादेशिक

Bihar Chunav Resuबिहार में बैलेट पेपर की गिनती शुरू, रुझानों में NDA आगे

November 14, 2025
मुख्यमंत्री नीतीश ने हीरो एशिया हॉकी कप-2025 का किया शुभारंभ
प्रादेशिक

मुख्यमंत्री नीतीश ने हीरो एशिया हॉकी कप-2025 का किया शुभारंभ

August 31, 2025
वैष्णो देवी में मंदसौर के 7 तीर्थयात्री भूस्खलन का शिकार, 2 की मौत, 2 लापता और 3 घायल
प्रादेशिक

वैष्णो देवी में मंदसौर के 7 तीर्थयात्री भूस्खलन का शिकार, 2 की मौत, 2 लापता और 3 घायल

August 28, 2025
बिहार: सीएम ने किया कच्ची दरगाह बिदुपुर सिक्स लेन गंगा पुल परियोजना के पटना अप रैम्प का लोकार्पण
प्रादेशिक

बिहार: सीएम ने किया कच्ची दरगाह बिदुपुर सिक्स लेन गंगा पुल परियोजना के पटना अप रैम्प का लोकार्पण

August 23, 2025

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

बिहार को शिक्षा से सशक्त बनाने की परिकल्पना तेज – 213 प्रखंडों में कॉलेज खोलने की योजना

बिहार को शिक्षा से सशक्त बनाने की परिकल्पना तेज – 213 प्रखंडों में कॉलेज खोलने की योजना

February 8, 2026
समस्तीपुर शहर में शीघ्र लगेंगे ट्रैफिक सिग्नल

समस्तीपुर शहर में शीघ्र लगेंगे ट्रैफिक सिग्नल

February 8, 2026
बिहार में हिट मोदी-नीतीश की जोड़ी, सेक्युलर दलों का ये आखिरी चुनाव : शाहनवाज हुसैन

बिहार में हिट मोदी-नीतीश की जोड़ी, सेक्युलर दलों का ये आखिरी चुनाव : शाहनवाज हुसैन

November 15, 2025
Bihar Chunav Resuबिहार में बैलेट पेपर की गिनती शुरू, रुझानों में NDA आगे

Bihar Chunav Resuबिहार में बैलेट पेपर की गिनती शुरू, रुझानों में NDA आगे

November 14, 2025
  • होमपेज
  • राष्ट्रिय
  • राजनीति
  • प्रादेशिक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • विविध
Call us: Amit Roy(Editor)
8210549502

© 2023 newsvisionlive.com

No Result
View All Result
  • होमपेज
  • राष्ट्रिय
  • राजनीति
  • प्रादेशिक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • विविध

© 2023 newsvisionlive.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In