पटना: पूर्व मध्य रेल की महाप्रबंधक सुश्री अंजली गोयल ने आज गुरुवार को पटना में बिहार की माननीया उप मुख्यमंत्री रेणु देवी से शिष्टाचार मुलाकत की।
महाप्रबंधक ने बिहार राज्य में यात्री सुविधा और रेल विकास से जुड़े विभिन्न कार्यों की प्रगति से माननीया उप मुख्यमंत्री को अवगत कराया एवं रेलवे के क्रिया-कलापों, यात्री सुविधा में और सुधार के उपायों तथा रेल विकास आदि के संबंध में माननीया उप मुख्यमंत्री से मार्गदर्शन प्राप्त किया।










