Sunday, May 24, 2026
NewsvisionLive.com
  • Login
  • होमपेज
  • राष्ट्रिय
  • राजनीति
  • प्रादेशिक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • विविध
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • राष्ट्रिय
  • राजनीति
  • प्रादेशिक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • विविध
No Result
View All Result
newsvisionlive
No Result
View All Result

शारदीय नवरात्रि: चौथा दिन होती है मां कूष्मांडा की पूजा

मां कूष्मांडा को अष्टभुजा देवी के नाम से भी जाना जाता है

Amit Roy by Amit Roy
October 18, 2023
in प्रादेशिक
Reading Time: 1 min read
0
शारदीय नवरात्रि: चौथा दिन होती है मां कूष्मांडा की पूजा
0
SHARES
466
VIEWS
EmailTekegramShare on FacebookShare on Whatsapp

(जितेन्द्र कुमार सिन्हा)

पटना, नौ दिनों की आराधना और अनुष्ठान विधि को नवरात्रि के नाम से जाना जाता है। शक्ति जागरण के लिए ऋषि-मुनियों ने नौ दिवसीय साधना अनुष्ठान दिया है, इसलिए इसे नवरात्रि कहते है। प्रथम दिन से नवमी दिन तक उपासना और साधना का, जीवन जीने का अवसर भक्त को मिलता है। शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुका है, घरो से लेकर दुर्गा मंदिरों तक मंत्रोच्चारण हो रहे हैं। नवरात्रि के पहले तीन दिन देवी दुर्गा के शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी और चन्द्रघंटा की पूजा हो चुका है और अब अगले तीन दिन मां कूष्मांडा, मां स्कंदमाता और मां कात्यायनी की पूजा होगी।

RelatedPosts

बिहार को शिक्षा से सशक्त बनाने की परिकल्पना तेज – 213 प्रखंडों में कॉलेज खोलने की योजना

बिहार को शिक्षा से सशक्त बनाने की परिकल्पना तेज – 213 प्रखंडों में कॉलेज खोलने की योजना

February 8, 2026
समस्तीपुर शहर में शीघ्र लगेंगे ट्रैफिक सिग्नल

समस्तीपुर शहर में शीघ्र लगेंगे ट्रैफिक सिग्नल

February 8, 2026
Bihar Chunav Resuबिहार में बैलेट पेपर की गिनती शुरू, रुझानों में NDA आगे

Bihar Chunav Resuबिहार में बैलेट पेपर की गिनती शुरू, रुझानों में NDA आगे

November 14, 2025

मां दुर्गा का चौथा स्वरूप कूष्मांडा है। शारदीय नवरात्रि के चौथा दिन मां कूष्मांडा की आराधना होती है। इस दिन साधक का मन ‘अनाहत’ चक्र में अवस्थित होता है। इसलिए साधक इस दिन पवित्र होकर और अचंचल मन से मां कूष्माण्डा का पूजा-आराधना करता है।

शास्त्रों के अनुसार, जब सृष्टि की रचना नहीं हुई थी, और सृष्टि का कोई अस्तित्व नहीं था, चारों ओर अंधकार छाया हुआ था, तब मां कुष्मांडा ने अपने ईषत् हास्य (मंद मुस्कान) से सृष्टि की उत्पत्ति की। इसलिए मां कुष्मांडा को सृष्टि की आदि-स्वरूपा, आदिशक्ति कहा जाता है। मंद हंसी के द्वारा ब्रह्मांड को उत्पन्न करने के कारण ही इनका नाम कुष्मांडा पड़ा।
मां कुष्मांडा के पास इतनी शक्ति है कि, मां का वास सूर्यमंडल के भीतर है। केवल मां कुष्मांडा में ही सूर्यलोक के भीतर रहने की क्षमता है और इन्हीं के तेज से दसों दिशाएं आलोकित हैं। कहा जाता है कि इन्हीं के तेज से ब्रह्मांड की सभी वस्तुओं और प्राणियों में तेज व्याप्त है। मां कूष्माण्डा का शरीर की कांति और प्रभा भी सूर्य के समान ही दैदीप्यमान हैं।

मां कूष्मांडा की आठ भुजाएँ हैं।इसलिए मां कूष्मांडा को अष्टभुजा देवी के नाम से भी जाना जाता हैं। मां कूष्मांडा के सात हाथों में कमंडल, धनुष-बाण, कमल-पुष्प, अमृतपूर्ण कलश, चक्र तथा गदा है और आठवें हाथ में सभी सिद्धियों और निधियों को देने वाली जपमाला। मां कूष्मांडा का वाहन शेर है और मां कूष्मांडा को कुम्हड़े की बलि प्रिय है। संस्कृति में कुम्हड़े को कुष्मांड कहते हैं इसलिए भी देवी को मां कूष्मांडा कहा गया है।

मां कूष्मांडा का पूजा-आराधना, अचंचल और पवित्र मन से करने पर भक्तों के रोगों और शोकों का नाश होता है तथा आयु, यश, बल, सुख-समृद्धि, उन्नति और आरोग्य प्राप्त होता है। क्योंकि मां कूष्मांडा अत्यल्प सेवा और भक्ति भाव से ही प्रसन्न होकर अपने भक्तों को आशीर्वाद देती हैं। भक्त को कम समय में ही कृपा का सूक्ष्म भाव का अनुभव होने लगता है।

नवरात्रि में भोजन के रूप में केवल गंगा जल और दूध का सेवन करना अति उत्तम माना जाता है, कागजी नींबू का भी प्रयोग किया जा सकता है। फलाहार पर रहना भी उत्तम माना जाता है। यदि फलाहार पर रहने में कठिनाई हो तो एक शाम अरवा भोजन में अरवा चावल, सेंधा नमक, चने की दाल, और घी से बनी सब्जी का उपयोग किया जाता है। *मां कूष्मांडा का मंत्र* है :-

या देवी सर्वभूतेषु माँ कूष्माण्डा रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥

सुरासम्पूर्ण कलशं रुधिराप्लुतमेव च।
दधाना हस्तपद्माभ्यां कूष्माण्डा शुभदास्तु मे॥

*पूजा मंत्र*

ॐ कूष्माण्डायै नम:

*ध्यान मंत्र*

वन्दे वांछित कामर्थे चन्द्रार्घकृत शेखराम्।
सिंहरूढ़ा अष्टभुजा कूष्माण्डा यशस्वनीम्॥
———————

Previous Post

75 साल बाद LoC पर स्थित शारदा मंदिर में की गई नवरात्रि की पूजा

Next Post

रघुवर दास होंगे ओडिशा के नए राज्यपाल, त्रिपुरा में इंद्रसेना रेड्डी नल्लू की नियुक्ति

Amit Roy

Amit Roy

Related Posts

बिहार को शिक्षा से सशक्त बनाने की परिकल्पना तेज – 213 प्रखंडों में कॉलेज खोलने की योजना
प्रादेशिक

बिहार को शिक्षा से सशक्त बनाने की परिकल्पना तेज – 213 प्रखंडों में कॉलेज खोलने की योजना

February 8, 2026
समस्तीपुर शहर में शीघ्र लगेंगे ट्रैफिक सिग्नल
प्रादेशिक

समस्तीपुर शहर में शीघ्र लगेंगे ट्रैफिक सिग्नल

February 8, 2026
Bihar Chunav Resuबिहार में बैलेट पेपर की गिनती शुरू, रुझानों में NDA आगे
प्रादेशिक

Bihar Chunav Resuबिहार में बैलेट पेपर की गिनती शुरू, रुझानों में NDA आगे

November 14, 2025
मुख्यमंत्री नीतीश ने हीरो एशिया हॉकी कप-2025 का किया शुभारंभ
प्रादेशिक

मुख्यमंत्री नीतीश ने हीरो एशिया हॉकी कप-2025 का किया शुभारंभ

August 31, 2025
वैष्णो देवी में मंदसौर के 7 तीर्थयात्री भूस्खलन का शिकार, 2 की मौत, 2 लापता और 3 घायल
प्रादेशिक

वैष्णो देवी में मंदसौर के 7 तीर्थयात्री भूस्खलन का शिकार, 2 की मौत, 2 लापता और 3 घायल

August 28, 2025
बिहार: सीएम ने किया कच्ची दरगाह बिदुपुर सिक्स लेन गंगा पुल परियोजना के पटना अप रैम्प का लोकार्पण
प्रादेशिक

बिहार: सीएम ने किया कच्ची दरगाह बिदुपुर सिक्स लेन गंगा पुल परियोजना के पटना अप रैम्प का लोकार्पण

August 23, 2025

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

बिहार को शिक्षा से सशक्त बनाने की परिकल्पना तेज – 213 प्रखंडों में कॉलेज खोलने की योजना

बिहार को शिक्षा से सशक्त बनाने की परिकल्पना तेज – 213 प्रखंडों में कॉलेज खोलने की योजना

February 8, 2026
समस्तीपुर शहर में शीघ्र लगेंगे ट्रैफिक सिग्नल

समस्तीपुर शहर में शीघ्र लगेंगे ट्रैफिक सिग्नल

February 8, 2026
बिहार में हिट मोदी-नीतीश की जोड़ी, सेक्युलर दलों का ये आखिरी चुनाव : शाहनवाज हुसैन

बिहार में हिट मोदी-नीतीश की जोड़ी, सेक्युलर दलों का ये आखिरी चुनाव : शाहनवाज हुसैन

November 15, 2025
Bihar Chunav Resuबिहार में बैलेट पेपर की गिनती शुरू, रुझानों में NDA आगे

Bihar Chunav Resuबिहार में बैलेट पेपर की गिनती शुरू, रुझानों में NDA आगे

November 14, 2025
  • होमपेज
  • राष्ट्रिय
  • राजनीति
  • प्रादेशिक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • विविध
Call us: Amit Roy(Editor)
8210549502

© 2023 newsvisionlive.com

No Result
View All Result
  • होमपेज
  • राष्ट्रिय
  • राजनीति
  • प्रादेशिक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • विविध

© 2023 newsvisionlive.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In