- थाना क्षेत्र के ननफरवा गांव की है घटना
- कोचिंग के लिए निकली, फिर नहीं लौटी
पताही। थाना क्षेत्र अंतर्गत नुनफोरवा गांव से 13 वर्षीय नाबालिग युवती का अब तक कोई सुराग नहीं मिला पाया है। पुलिस युवती को खोजने में नाकाम साबित हो रही। तीन माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं। सीडीआर डिटेल्स एवं अन्य मिले साक्ष्य के बावजूद भी पुलिस युवती तक नहीं पहुंच पाई है। ऐसे में लापता युवती के परिजनों की चिंता बढ़ती जा रही है।
6 सितंबर से को हुई थी गायब
नुनफोरवा गांव के निवासी नंदकीशोर तिवारी की पुत्री 13 वर्षीय अनीसा कुमारी 6 सितंबर को सुबह 9 बजे घर से कोचिंग के लिए निकली थी। जिसके बाद वह घर वापस नहीं लौटी। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद पताही थाने में सात सितंबर को नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई। पिता द्वारा पुलिस को दिया आवेदन में गांव के ही चार लोगों को आरोपित किया गया था। पुलिस ने इन चारों के विरुद्ध प्राथमिकी तो दर्ज कर ली। आरोपी खुद को निर्दोष साबित करने के लिए वह कुछ दिनों तक गांव में ही रहा, लेकिन लापता युवती के परिजनों के प्रेसर के बाद जांच बढ़ती गई। इस बीच सभी आरोपी गांव छोड़कर फरार हो गए। हालांकि पुलिस गत दिनों 27 नवम्बर को न्यायालय के आदेश पर फरार आरोपी के घर पर कुर्की जब्ती का इश्तेहार चिपकाया तथा सभी आरोपी के परिजनों को कहा कि तीन दिनों अपराहन युवती को न्यायालय में हाजिर करें। लेकिन तीन दिन बीत जाने के बाद नहीं तो युवती बरामद हो सकी और न ही आरोपी न्यायालय में हाजिर हुए।
अनहोनी की आंशका से परिजन चिंतित
13 वर्षीय युवती अनीसा 6 सितंबर से ही गायब है, जिसका अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। तीन माह बीत जाने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चलने से परिजन परेशान हैं। किसी अनहोनी की आंशका से परीजन काफी चिंतित हैं। परीजन लगातार कभी डीएसपी तो कभी एसपी के पास अपनी बेटी की बरामदगी के लिए गुहार लगा रहे हैं। पिता नंदकीशोर तिवारी ने बताया कि डीएसपी हो या स्थानीय पुलिस द्वारा अपेक्षित सहयोग नहीं मिलने से लापता बेटी का अब तक पता नहीं चल पाया है। वह कहां और किस हालत में है। इससे उन्हें पूरी चिंता हो रही है। वहीं इस मामले में जिला पार्षद प्रतिनिधि श्याम सुंदर सिंह उर्फ गुड्डू सिंह ने घटना पर गहरा रोष जाहिर किया है। उन्होंने आरक्षी अधीक्षक समेत सभी संबंधित उच्चाधिकारियों से मांग की है कि अविलंब उक्त घटना की निष्पक्ष जांच कर अपहृत छात्र की बरामदगी की जाए और घटना में शामिल सभी लोग को तुरंत गिरफ्तार कर कठोर दंड दिया जाए।
क्या कहते थानाध्यक्ष
इस संबंध में थानाध्यक्ष अनुज कुमार ने बताया कि पुलिस युवती की बरामदगी के लिए लगातार प्रयासरत हैं। पुलिस सभी आरोपी के घर पर इश्तेहार चिपकाया है। जल्द ही युवती की बरामदगी कर लेगी।













