Sunday, May 24, 2026
NewsvisionLive.com
  • Login
  • होमपेज
  • राष्ट्रिय
  • राजनीति
  • प्रादेशिक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • विविध
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • राष्ट्रिय
  • राजनीति
  • प्रादेशिक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • विविध
No Result
View All Result
newsvisionlive
No Result
View All Result

आज से शुरू हो रहा संसद का बजट सत्र हंगामेदार रहने के आसार, पेगासस-एमएसपी समेत इन मुद्दों पर विपक्ष घेरने को तैयार

Newsvision Live by Newsvision Live
January 31, 2022
in राष्ट्रिय
Reading Time: 1 min read
0
0
SHARES
461
VIEWS
EmailTekegramShare on FacebookShare on Whatsapp

बजट 2022ः बजट सत्र के पहले दिन यानी सोमवार, 31 जनवरी को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे। उसके बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सदन में वर्ष 2021-22 का आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेंगी।
नई दिल्लीः आज से शुरू हो रहे संसद के बजट सत्र के हंगामेदार रहने के आसार हैं। विपक्ष ने पेगासस जासूसी मामले, पूर्वी लद्दाख में चीनी ‘घुसपैठ‘ जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी कर ली है। बजट सत्र के पहले दिन यानी सोमवार, 31 जनवरी को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे। उसके बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सदन में वर्ष 2021-22 का आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेंगी।
अगले दिन यानी एक फरवरी को वित्त वर्ष 2022-23 का केंद्रीय बजट वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश करेंगी। संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि सत्र शुरू होने से पहले सोमवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है और विपक्षी दलों की तरफ से इसमें जो भी मुद्दे रखे जायेंगे, उस पर विचार किया जाएगा।
कोविड महामारी की तीसरी लहर को देखते हुए बजट सत्र के पहले चरण के दौरान लोकसभा और राज्यसभा की बैठकें दिन में अलग-अलग समय पर आयोजित होंगी, ताकि कोविड से संबंधित सामाजिक दूरी के नियमों का पालन हो सकें बजट सत्र के पहले दो दिन शून्यकाल और प्रश्नकाल नहीं होंगे।

लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा बुधवार से शुरू होगी ऐसी संभावना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 फरवरी को चर्चा का जवाब देंगे लोकसभा सचिवालय के अधिकारियों के अनुसार, राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के लिये 4 दिन रखे गए हैं, जो 2 फरवरी से शुरू होगी।
बजट सत्र का पहला चरण 11 फरवरी तकः
संसद के बजट सत्र का पहला चरण 31 जनवरी से 11 फरवरी तक चलेगा। इसके बाद विभिन्न विभागों के बजटीय आवंटन पर विचार के लिये अवकाश रहेगा। बजट सत्र का दूसरा चरण 14 मार्च से आरंभ होगा, जो 8 अप्रैल तक चलेगा। राष्ट्रपति का अभिभाषण सोमवार 31 जनवरी को पूर्वाह्न 11 बजे होगा लोकसभा की बैठक एक फरवरी को सुबह 11 बजे से होगी और उसी दिन आम बजट पेश किया जाएगा। दो फरवरी से लोकसभा की कार्यवाही शाम चार बजे से रात नौ बजे तक चलेगी।

RelatedPosts

देश के 17वें उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, बी. सुदर्शन रेड्डी को हराया

देश के 17वें उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, बी. सुदर्शन रेड्डी को हराया

September 9, 2025
देश के 17वें उपराष्ट्रपति का चुनाव आज, पीएम नरेंद्र मोदी ने डाला सबसे पहला वोट, शाम 6 बजे शुरू होगी मतगणना

देश के 17वें उपराष्ट्रपति का चुनाव आज, पीएम नरेंद्र मोदी ने डाला सबसे पहला वोट, शाम 6 बजे शुरू होगी मतगणना

September 9, 2025
पीएम मोदी ने की मन की बात, UPSC में छंटे उम्मीदवारों को ‘प्रतिभा सेतु’ के जरिए नौकरी

पीएम मोदी ने की मन की बात, UPSC में छंटे उम्मीदवारों को ‘प्रतिभा सेतु’ के जरिए नौकरी

August 31, 2025

लोकसभा सचिवालय के बुलेटिन के अनुसार, कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर निचले सदन की बैठक के दौरान दोनों सदनों के कक्षों और दीर्घाओं का इस्तेमाल सदस्यों के बैठने के लिए किया जाएगा। बुलेटिन के अनुसार, कार्य मंत्रणा समिति की बैठक सोमवार 31 जनवरी को होगी। बजट सत्र के दौरान कुल 29 बैठकें होंगी, जिसमें पहले चरण में 10 बैठक और दूसरे चरण में 19 बैठकें होंगी। बजट सत्र का आयोजन ऐसे समय हो रहा है, जब पांच राज्यों- उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, पंजाब और मणिपुर में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।
सरकार को घेरने की विपक्ष की तैयारीः

मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने बजट सत्र में कोरोना प्रभावित परिवारों के लिए राहत पैकेज, महंगाई, बेरोजगारी, किसानों से जुड़े मुद्दे, एमएसपी, पेगासस जासूसी कांड, सीमा पर चीन के साथ गतिरोध और कुछ अन्य मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने का फैसला किया है।

पार्टी का कहना है – ‘सीमा पर चीन की बढ़ती आक्रामकता और उसके साथ चल रहे गतिरोध, महंगाई, बेरोजगारी, अर्थव्यवस्था की स्थिति, एयर इंडिया और दूसरी सरकारी कंपनियों के निजीकरण और किसानों से जुड़े मुद्दों पर सरकार से जवाब मांगा जाएगा।‘ संसद सत्र का कामकाज सुचारू रूप से चलाने के लिये राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद पटेल सोमवार को राजनीतिक दलों के सदनों में नेताओं के साथ बैठक करेंगे।

Previous Post

अपराधियों को टिकट देने की होड़ में सपा-बसपा : योगी आदित्यनाथ

Next Post

परमवीर चक्र के प्रथम प्राप्तकर्ता मेजर सोमनाथ शर्मा को याद करते हुए

Newsvision Live

Newsvision Live

Related Posts

देश के 17वें उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, बी. सुदर्शन रेड्डी को हराया
राष्ट्रिय

देश के 17वें उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, बी. सुदर्शन रेड्डी को हराया

September 9, 2025
देश के 17वें उपराष्ट्रपति का चुनाव आज, पीएम नरेंद्र मोदी ने डाला सबसे पहला वोट, शाम 6 बजे शुरू होगी मतगणना
राष्ट्रिय

देश के 17वें उपराष्ट्रपति का चुनाव आज, पीएम नरेंद्र मोदी ने डाला सबसे पहला वोट, शाम 6 बजे शुरू होगी मतगणना

September 9, 2025
पीएम मोदी ने की मन की बात, UPSC में छंटे उम्मीदवारों को ‘प्रतिभा सेतु’ के जरिए नौकरी
राष्ट्रिय

पीएम मोदी ने की मन की बात, UPSC में छंटे उम्मीदवारों को ‘प्रतिभा सेतु’ के जरिए नौकरी

August 31, 2025
जम्मू कश्मीर के रामबन में बादल फटने से 3 की मौत, कई लापता के बचाव में ऑपरेशन जारी
राष्ट्रिय

जम्मू कश्मीर के रामबन में बादल फटने से 3 की मौत, कई लापता के बचाव में ऑपरेशन जारी

August 31, 2025
देसी ‘आयरन डोम’ के टेस्ट को लेकर CDS ने दे दिया बड़ा अपडेट
राष्ट्रिय

देसी ‘आयरन डोम’ के टेस्ट को लेकर CDS ने दे दिया बड़ा अपडेट

August 28, 2025
कटरा में भारी बारिश के बाद वैष्णो देवी मंदिर के पास भूस्खलन में 30 लोगों की हुई मौत
राष्ट्रिय

कटरा में भारी बारिश के बाद वैष्णो देवी मंदिर के पास भूस्खलन में 30 लोगों की हुई मौत

August 27, 2025

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

बिहार को शिक्षा से सशक्त बनाने की परिकल्पना तेज – 213 प्रखंडों में कॉलेज खोलने की योजना

बिहार को शिक्षा से सशक्त बनाने की परिकल्पना तेज – 213 प्रखंडों में कॉलेज खोलने की योजना

February 8, 2026
समस्तीपुर शहर में शीघ्र लगेंगे ट्रैफिक सिग्नल

समस्तीपुर शहर में शीघ्र लगेंगे ट्रैफिक सिग्नल

February 8, 2026
बिहार में हिट मोदी-नीतीश की जोड़ी, सेक्युलर दलों का ये आखिरी चुनाव : शाहनवाज हुसैन

बिहार में हिट मोदी-नीतीश की जोड़ी, सेक्युलर दलों का ये आखिरी चुनाव : शाहनवाज हुसैन

November 15, 2025
Bihar Chunav Resuबिहार में बैलेट पेपर की गिनती शुरू, रुझानों में NDA आगे

Bihar Chunav Resuबिहार में बैलेट पेपर की गिनती शुरू, रुझानों में NDA आगे

November 14, 2025
  • होमपेज
  • राष्ट्रिय
  • राजनीति
  • प्रादेशिक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • विविध
Call us: Amit Roy(Editor)
8210549502

© 2023 newsvisionlive.com

No Result
View All Result
  • होमपेज
  • राष्ट्रिय
  • राजनीति
  • प्रादेशिक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • विविध

© 2023 newsvisionlive.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In