आज दिनांक 26 जनवरी, 2022 को गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर बिहार विधान परिषद् में बिहार विधान परिषद् के माननीय कार्यकारी सभापति श्री अवधेश नारायण सिंह के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया।
इस अवसर पर बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष श्री विजय कुमार सिन्हा, उपाध्यक्ष श्री महेश्वर हजारी, पथ निर्माण मंत्री श्री नितिन नवीन सहित परिषद् के माननीय सदस्य श्री रामचंद्र पूर्वे, प्रो. नवल किशोर यादव, डा. राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, श्री वीरेंद्र नारायण यादव, श्री समीर कुमार सिंह, श्री सी. पी. सिन्हा, श्रीमती निवेदिता सिंह, श्रीमती कुमुद वर्मा, श्रीमती रोजीना नाजिश एवं विधान सभा के सदस्य श्री सुदामा प्रसाद उपस्थित थे।
उक्त अवसर पर बिहार विधान परिषद् के कार्यकारी सचिव श्री विनोद कुमार सहित परिषद सचिवालय के पदाधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।










