दानापुर: मंडल रेल प्रबंधक, दानापुर प्रभात कुमार ने ए के आर्य, वरीय मंडल संरक्षा अधिकारी के अनुशंसा पर संरक्षा की दिशा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले रेलकर्मियों को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में दानापुर मंडल के अलग-अलग हिस्सों में अक्टुबर माह- 2021 में संभावित दुर्घटनाओं को रोकने एवं संरक्षा हेतु उत्कृष्ट कार्य में योगदान देने वाले दस (10) रेलकर्मियों को प्रशस्ति पत्र एवं नगद राशि देकर पुरस्कृत किया।
जिसमें अभियंत्रण विभाग के सात (07) कर्मी एवं परिचालन विभाग के तीन (03) कर्मी शामिल हुए। इन रेल कर्मियों के द्वारा रेल फ्रैक्चर, बोगी में खामियाँ इत्यादि को समय रहते देखा गया, जिससे संभावित दुर्घटना को टाला जा सका।
मुरली मनोहर मेहता, ट्रैक मैन/इस्लामपुर ने दिनांक-01/10/21 को अपनी ड्युटी के दौरान, हिलसा-इस्लामपुर के बीच कि.मी. -45 /5 पर रेल फ्रैक्चर देखा, उन्होंने तत्काल इसकी सूचना स्टेशन मास्टर, इस्लामपुर एवं कंट्रोल को देकर, उक्त खण्ड को संरक्षित किया।
अखिलेश प्रसाद सिंह, गेट मैन/तारेगना, ने दिनांक-13/10/21 को अपनी ड्युटी के दौरान गेट संख्या-21 ए स्पेशल पर गाङी संख्या- 02363 अप के गुजरने के क्रम में एक बोगी में लटका हुआ पार्ट देखकर, तत्काल स्टेशन मास्टर तारेगना एवं कंट्रोल को सूचित कर समय रहते संरक्षित किया।
आनन्द कुमार सोरेन, मेट/दानापुर ने दिनांक-20/10/21 को अपनी ड्युटी के दौरान, नेऊरा- दानापुर के बीच डाऊन लाईन कि.मी.556/26-24 पर रेल फ्रैक्चर को चिन्हित कर तत्काल इसकी सूचना स्टेशन मास्टर/दानापुर एवं कंट्रोल को देकर, समय रहते संरक्षित किया।
मो. जावेद अंसारी, ट्रैकमैन/वजीरगंज दिनांक 21/10/21 को अपनी ड्युटी के दौरान वजीरगंज-तिलैया के बीच कि.मी.-96/29-31 पर रेल फ्रैक्चर चिन्हित कर, तत्काल इसकी सूचना स्टेशन मास्टर/वजीरगंज एवं कंट्रोल को देकर समय रहते संरक्षित किया।
इन लोगों के अलावा अरूण कुमार, गेटमैन/मोकामा, सुरजीत कुमार, ट्रैकमैन/आरा, उजागीर राम, कीमैन/दिलदारनगर, कन्हैया राय, ट्रैकमैन/चौसा, मिथिलेश कुमार, पोर्टर/हाथीदह लिंक एवं महेश कुमार, ट्रैकमैन/वजीरगंज को भी पुरस्कृत किया गया।
मौके पर मंडल रेल प्रबंधक प्रभात कुमार ने, पुरस्कृत हुए रेलकर्मियों के सजगता, कर्तव्यनिष्ठ कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की।










