उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन अपनी खास ट्रेन से रूस दौरे पर रवाना हो गए हैं। CNN ने साउथ कोरिया के मीडिया के हवाले से ये जानकारी दी। वे प्योंगयांग के रूसी शहर व्लादिवोस्तोक जाएंगे। ये कोरोना के बाद किम जोंग की पहली विदेश यात्रा होगी। अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक इस दौरान वो रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन से यूक्रेन जंग में हथियारों की सप्लाई और सैन्य सहयोग पर बात करेंगे।
दोनों नेता 10 से 13 सितंबर तक चलने वाले ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम में भाग लेने के लिए व्लादिवोस्तोक की फार ईस्टर्न फेडरल यूनिवर्सिटी के कैंपस जाएंगे। अधिकारियों के मुताबिक किम जोंग उन रूस के प्रशांत महासागर फ्लीट के नेवल बेस पीएर 33 भी जा सकते है।