चंद्रयान तीन मिशन का लैंडर मॉड्यूल चांद की सतह पर 23 अगस्त को शाम 6.04 बजे सॉफ्ट लैंडिंग करेगा। इसरो ने यह जानकारी दी है। बताते चले कि पहले बताया गया था कि लैंडर चांद पर शाम 5.45 बजे लैंड करेगा, लेकिन अब इसमें बदलाव किया गया है। चांद पर एक दिन पृथ्वी के 14 दिनों के बराबर होता है। यही वजह है कि चंद्रयान तीन मिशन 14 दिनों तक चांद की सतह पर पहले रिसर्च करेगा। जिसके बाद ही 23 अगस्त को चांद की सतह पर लैंडिंग के साथ ही लैंडर विक्रम अपना काम शुरू कर देगा। लैंडर मॉड्यूल के लैंडिंग से पहले इसकी आंतरिक जांच की जाएगी। इसके बाद जैसे ही 23 अगस्त को चांद पर सूरज निकलेगा, वैसे ही चांद की सतह पर लैंडिंग की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।