पटना : बिहार में स्थानीय निकाय प्राधिकार कोटे से 24 सीटों पर हुआ MLC चुनाव अब खत्म हो चुका है। गुरुवार को मतगणना हुई जिसमें 16 नए चेहरों ने बाजी मारी। इतना ही नहीं इस बार MLC चुनाव का जो परिणाम आया उसमें सवर्णों ने जीत का परचम लहराया है। जातीय समीकरण की बात करें तो भूमिहार, राजपूत और वैश्य जाति से जुड़े उम्मीदवारों को सबसे ज्यादा कामयाबी मिली है अलग-अलग पार्टियों से 6 भूमिहार, 6 राजपूत और 6 वैश्य जाति के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। यादव जाति से पांच और एक ब्राह्मण को कामयाबी मिली है। भूमिहार जाति के उम्मीदवार राजद और भाजपा से अधिक जीते हैं. जीते हुए भूमिहार प्रत्याशियों में RJD के टिकट पर पटना से कार्तिक सिंह, मुंगेर से अजय सिंह और पश्चिम चंपारण से इंजीनियर सौरभ ने भूमिहार उम्मीदवार के तौर पर जीते हैं। वहीं गोपालगंज से BJP के टिकट पर राजीव कुमार विजयी रहे जो भूमिहार हैं। बेगूसराय में कांग्रेस के राजीव को जीत मिली है. वहीं, सारण से निर्दलीय सच्चिदानंद राय ने जीत हासिल की है।
पार्टियों ने इस बार मुस्लिम उम्मीदवारों को भी मैदान में उतारा था लेकिन उनका सिक्का चल नहीं पाया और उनके हाथ खाली रह गए। एक भी मुस्लिम कैंडिडेट जीत नहीं दर्ज कर सका है। JDU ने नवादा से मुस्लिम उम्मीदवार सलमान रागिब और राजद ने मधुबनी से मो. मेराज को चुनाव मैदान में उतारा था। कांग्रेस ने भी दरभंगा सीट से अल्पसंख्यक उम्मीदवार उतारे थे. लेकिन ये जीत नहीं पाए। पिछले चुनाव में जीते JDU कैंडिडेट सलमान रागिब की भी इस बार हार हुई। सलमान रागिब को राजबल्लभ यादव के भतीजे और निर्दलीय चुनाव में उतरे अशोक यादव ने हरा दिया और पहली बार जीतकर विधान परिषद पहुंच गए।
MLC चुनाव में 16 नए चेहरे जीतकर विधान परिषद पहुंच गए हैं। कई दिग्गजों को हार का सामना करना पड़ा है। पटना से चुनाव लड़ रहे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के बेहद करीबी संजय प्रसाद चुनाव हार गए हैं। पटना से राजद के उम्मीदवार और पहली बार चुनाव लड़ रहे कार्तिक मास्टर ने उन्हें करारी शिकस्त दी है।
इधर सहरसा में मंत्री नीरज सिंह बबलू की पत्नी चुनाव हार गईं हैं। यहां से आरजेडी के अजय कुमार सिंह जीते हैं। अजय सिंह भी पहली बार एमएलसी बने हैं। भाजपा सांसद गिरिराज सिंह के क्षेत्र में कांग्रेस ने जीत हासिल की है। यहां से कांग्रेस के राजीव सिंह ने बीजेपी के सीटिंग एमएलसी रजनीश सिंह को हराया है। वैशाली सीट से सीटिंग एमएलसी सुबोध राय को भी RLJP उम्मीदवार भूषण राय ने हरा दिया है।
ये 16 पहली बार बने MLC –
कार्तिकेय कुमार उर्ध्वपातन मास्टर जी (पटना)
रिंकू यादव (गया)
दिलीप सिंह (औरंगाबाद)
अंबिका गुलाब यादव (मधुबनी)
तरुण कुमार (समस्तीपुर)
राजीव सिंह (बेगूसराय)
विजय सिंह (भागलपुर)
अजय सिंह (सहरसा)
बिनोद जायसवाल (सीवान)
राजीव सिंह (गोपालगंज)
रेखा देवी (सीतारमढ़ी)
भूषण कुमार (वैशाली)
अशोक कुमार (नवादा)
सौरभ कुमार (बेतिया)
महेश्वर सिंह (पूर्वी चंपारण)
सुनील चौधरी (दरभंगा)
गौरतलब हो कि बिहार विधान परिषद चुनाव में NDA को बढ़त मिली है। एनडीए में जहां बीजेपी ने
राज्य की 24 सीटों पर हुए चुनाव में विजयी रहे उम्मीदवारों की लिस्ट आप इस खबर में नीचे देख सकते हैं।
MLC चुनाव में जीते उम्मीदवारों की लिस्ट-
जदयू (5)
- मुजफ्फरपुर – दिनेश सिंह
- नालंदा – रीना यादव
- भोजपुर – राधाचरण साह
- सीतामढ़ी – रेखा देवी
- भागलपुर – विजय कुमार सिंह
भाजपा (7)
- पूर्णिया – दिलीप जायसवाल
- गोपालगंज – राजीव सिंह
- रोहतास – कैमूर – संतोष सिंह
- समस्तीपुर – तरुण कुमार
- औरंगाबाद – दिलीप सिंह
- कटिहार – अशोक अग्रवाल
- दरभंगा- सुनील चौधरी
रालोजपा (1)
भूषण राय- वैशाली
राजद (6)
- पटना-कार्तिकेय कुमार
- सीवान- विनोद जायसवाल
- पश्चिम चंपारण-सौरभ कुमार
- सहरसा मधेपुरा सुपौल- डॉ अजय कुमार सिंह
- मुंगेर जमुई शेखपुरा- अजय कुमार सिंह
- गया जहानाबाद अरवल- रिंकु यादव
कांग्रेस (1)
बेगूसराय- राजीव कुमार
4 सीटों पर निर्दलीय जीते
- मोतिहारी- महेश्वर सिंह
- सारण- सच्चिदानंद राय
- मधुबनी- अंबिका गुलाब यादव
- नवादा- अशोक यादव