Saturday, July 12, 2025
newsvisionlive.com
  • Login
  • होमपेज
  • राष्ट्रिय
  • राजनीति
  • प्रादेशिक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • विविध
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • राष्ट्रिय
  • राजनीति
  • प्रादेशिक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • विविध
No Result
View All Result
newsvisionlive
No Result
View All Result

बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी की तबीयत बिगड़ी, मेदांता के आइसीयू में कराए गए भर्ती

Newsvision Live by Newsvision Live
February 27, 2022
in प्रादेशिक
Reading Time: 1 min read
0
0
SHARES
461
VIEWS
EmailTekegramShare on FacebookShare on Whatsapp

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी की तबीयत अचानक काफी अधिक बिगड़ गई। इसके बाद उन्‍हें तत्‍काल पटना के मेदांता अस्पताल में ले जाया गया। यह संयोग ही था कि मांझी फिलहाल पटना में थे, इसलिए उन्‍हें तत्‍काल बेहतर चिकित्‍सकीय सुविधा उपलब्‍ध कराई जा सकी। पूर्व सीएम अपना अच्‍छा-खासा वक्‍त गया में और अपने गांव पर भी गुजारते रहे हैं। बताया जा रहा है कि उन्‍हें मेदांता अस्‍पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। हिंदुस्‍तानी अवाम मोर्चा के प्रवक्‍ता डा. दानिश रिजवान ने बताया कि पूर्व मुख्‍यमंत्री की हालत में सुधार है। उन्‍होंने बताया कि अब अधिक चिंता करने की जरूरत नहीं है।

जीतन राम मांझी को एमआरआइ जांच में हल्के ब्रेन स्ट्रोक की आशंका जाहिर की गई है। हालांकि उनकी स्थिति चिंताजनक नहीं है। अभी वे पूरी तरह होश में हैं। दूसरी तरफ उनकी पार्टी के प्रवक्ता डॉ दानिश रिज़वान ने हल्के ब्रेन स्ट्रोक की बात को सिरे से नकारा है। उन्‍होंने कहा कि मांझी का शुगर लेवल कम हो गया है। इसी वजह से वे असामान्य महसूस कर रहे थे। उन्‍हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। मांझी होश में रहकर सभी आने-जाने वालों से बातचीत कर रहे हैं। हालांकि, डाक्‍टरों ने उन्‍हें आराम करने को कहा है।

RelatedPosts

बिहार दिवस का आयोजन पटना के गांधी मैदान में 22 से 26 मार्च तक

बिहार दिवस का आयोजन पटना के गांधी मैदान में 22 से 26 मार्च तक

April 2, 2025
बिहार में 65 प्रतिशत आरक्षण कानून रद्द, नीतीश सरकार को पटना हाईकोर्ट का बड़ा झटका

बिहार में 65 प्रतिशत आरक्षण कानून रद्द, नीतीश सरकार को पटना हाईकोर्ट का बड़ा झटका

June 20, 2024
पहले 3 फिर 10 करोड़; दिल्ली में कृत्रिम बारिश का खर्च, दूध से सस्ता नहीं यह पानी

पहले 3 फिर 10 करोड़; दिल्ली में कृत्रिम बारिश का खर्च, दूध से सस्ता नहीं यह पानी

November 10, 2023

दानिश रिजवान ने कहा कि मांझी के स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर कुछ भ्रामक जानकारी फैलाई जा रही है। उन्‍होंने कहा कि मांझी एक दिन पहले भी मेदांता अस्‍पताल गए थे और शुगर चेक कराया था। रविवार को वे फुल बाडी चेकअप के लिए फिर से मेदांता अस्‍पताल गए हैं। उन्‍होंने कहा कि मांझी रूटीन चेकअप कराने के लिए अस्‍पताल गए हैं। वे पहले भी नियमित अंतराल पर अपनी जांच कराते रहे हैं। कई बार उन्‍होंने दिल्‍ली जाकर भी जांच कराई है। उनके स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर घबराने जैसी कोई बात नहीं है।

हालांकि, विश्‍वस्‍त सूत्रों की मानें तो जीतन राम मांझी आज शाम तक ड‍िस्‍चार्ज हो सकते हैं। वह चेहरे पर लकवा का हल्‍का असर होने की श‍िकायत लेकर कल देर शाम अस्‍पताल में भर्ती हुए थे। उन्‍हें तत्‍काल आइसीयू में भर्ती कर जांच और इलाज शुरू किया गया था। जांच र‍िपोर्ट सामान्‍य रहने के कारण आज शाम तक ड‍िस्‍चार्ज करने की बात है।

Previous Post

कैसे यूक्रेनियन रूस के आक्रमण से अपने देश की रक्षा कर रहे हैं

Next Post

जैसे ही संघर्ष बढ़ता है, यूक्रेनी शराब की भठ्ठी बीयर से मोलोटोव कॉकटेल में बदल जाती है

Newsvision Live

Newsvision Live

Related Posts

बिहार दिवस का आयोजन पटना के गांधी मैदान में 22 से 26 मार्च तक
प्रादेशिक

बिहार दिवस का आयोजन पटना के गांधी मैदान में 22 से 26 मार्च तक

April 2, 2025
बिहार में 65 प्रतिशत आरक्षण कानून रद्द, नीतीश सरकार को पटना हाईकोर्ट का बड़ा झटका
प्रादेशिक

बिहार में 65 प्रतिशत आरक्षण कानून रद्द, नीतीश सरकार को पटना हाईकोर्ट का बड़ा झटका

June 20, 2024
पहले 3 फिर 10 करोड़; दिल्ली में कृत्रिम बारिश का खर्च, दूध से सस्ता नहीं यह पानी
प्रादेशिक

पहले 3 फिर 10 करोड़; दिल्ली में कृत्रिम बारिश का खर्च, दूध से सस्ता नहीं यह पानी

November 10, 2023
छत्तीसगढ़ में चुनाव से पहले भाजपा नेता की हत्या
प्रादेशिक

छत्तीसगढ़ में चुनाव से पहले भाजपा नेता की हत्या

November 4, 2023
किसानों के लिए खुशखबरी, 25 रुपए बढ़ेगा गन्ने का दाम, योगी कैबिनेट की बैठक कल मुहर
प्रादेशिक

किसानों के लिए खुशखबरी, 25 रुपए बढ़ेगा गन्ने का दाम, योगी कैबिनेट की बैठक कल मुहर

October 30, 2023
दिल्ली में बेहद खराब श्रेणी में वायु गुणवत्ता, पड़ोसी नोएडा में और बुरे हालात,
प्रादेशिक

दिल्ली में बेहद खराब श्रेणी में वायु गुणवत्ता, पड़ोसी नोएडा में और बुरे हालात,

October 29, 2023

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

विशाखापत्तनम में PM मोदी का योग संदेश, तनाव से गुजर रहा हर एक देश

विशाखापत्तनम में PM मोदी का योग संदेश, तनाव से गुजर रहा हर एक देश

June 22, 2025
राज्यसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पारित, पक्ष में पड़े 128 वोट

राज्यसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पारित, पक्ष में पड़े 128 वोट

April 4, 2025
दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार का 87 वर्ष की उम्र में निधन

दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार का 87 वर्ष की उम्र में निधन

April 4, 2025
लोकसभा में हुआ वक्फ संशोधन विधेयक पेश, कांग्रेस ने जमकर किया हंगामा

लोकसभा में हुआ वक्फ संशोधन विधेयक पेश, कांग्रेस ने जमकर किया हंगामा

April 2, 2025
  • होमपेज
  • राष्ट्रिय
  • राजनीति
  • प्रादेशिक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • विविध
Call us: Amit Roy(Editor)
8210549502

© 2023 newsvisionlive.com
Powered by Ambit (7488039982)

No Result
View All Result
  • होमपेज
  • राष्ट्रिय
  • राजनीति
  • प्रादेशिक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • विविध

© 2023 newsvisionlive.com
Powered by Ambit (7488039982)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In