Thursday, May 22, 2025
newsvisionlive.com
  • Login
  • होमपेज
  • राष्ट्रिय
  • राजनीति
  • प्रादेशिक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • विविध
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • राष्ट्रिय
  • राजनीति
  • प्रादेशिक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • विविध
No Result
View All Result
newsvisionlive
No Result
View All Result

पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, राजकीय सम्मान के साथ हुई अंत्येष्टि

Amit Roy by Amit Roy
December 30, 2024
in राष्ट्रिय
0
पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, राजकीय सम्मान के साथ हुई अंत्येष्टि
0
SHARES
466
VIEWS
EmailTekegramShare on FacebookShare on Whatsapp

RelatedPosts

राज्यसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पारित, पक्ष में पड़े 128 वोट

राज्यसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पारित, पक्ष में पड़े 128 वोट

April 4, 2025
लोकसभा में हुआ वक्फ संशोधन विधेयक पेश, कांग्रेस ने जमकर किया हंगामा

लोकसभा में हुआ वक्फ संशोधन विधेयक पेश, कांग्रेस ने जमकर किया हंगामा

April 2, 2025

RBI ने जारी किया नया गाइडलाइंस, 1 अप्रैल से होंगे लागू

March 27, 2025

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह आज शनिवार को पंचतत्व में विलीन हो गए. दिल्ली के निगम बोध घाट पर राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया. मनमोहन सिंह की बेटियों ने उन्हें मुखाग्नि दीं. इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, पीएम मोदी, नेता विपक्ष राहुल गांधी, संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला समेत कई नेता वहां मौजूद रहे. सभी ने डॉक्टर साहब को अंतिम श्रद्धांजलि दी. इसके अलावा भूटान के राजा भी उनके अंतिम संस्कार में शामिल थे. आर्थिक सुधारों के महानायक मनमोहन सिंह को आज पूरा देश याद कर रहा है. मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर आज सुबह उनके आवास 3, मोतीलाल नेहरू रोड, नई दिल्ली से सुबह करीब 8 बजे कांग्रेस मुख्यालय लाया गया. इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को कुछ घंटे के लिए कांग्रेस दफ्तर में रखा गया, जहां आम जनता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजिल दी. यहां सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे समेत तमाम दिग्गज नेताओं ने डॉ साहब को श्रद्धांजलि दी. इसके बाद उनके पार्थिक शरीर को निगम बोध घाट ले जाया गया. 26 दिसंबर की रात मनमोहन सिंह का निधन हो गया था. दिल्ली के एम्स अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली. सिंह 92 साल के थे. पिछले कुछ समय समय से काफी बीमार चल रहे थे. दम तोड़ने से कुछ देर पहले उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था. कुछ देर बाद ही उनका निधन हो गया. 2004 से 2014 तक मनमोहन सिंह देश के प्रधानमंत्री रहे. देश की अर्थव्यवस्था में उनका अहम योगदान रहा है. उन्होंने देश में आर्थिक सुधारों को आगे बढ़ाया. मनमोहन सिंह के सम्मान में केंद्र सरकार ने देश में सात दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है. प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने सूचना क्रांति, मनरेगा, किसानों की कर्जमाफी, और शिक्षा के अधिकार जैसे ऐतिहासिक कदम उठाए. उन्होंने सूचना का अधिकार, शिक्षा का अधिकार और महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) जैसी लाभकारी योजनाओं की शुरुआत की. नरसिम्हा राव सरकार में उन्हें भारत का वित्त मंत्री नियुक्त किया गया था. 1991 में उन्होंने देश को आर्थिक संकट से बचाया था इसलिए डॉक्टर साहब को आर्थिक सुधारों का महानायक कहा जाता है. मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितंबर 1932 को पाकिस्तान के गाह में हुआ था. 1947 में विभाजन के बाद उनका परिवार भारत आया. मनमोहन सिंह ने पंजाब विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र की पढ़ाई की. इसके बाद उन्होंने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से डी. फिल. की डिग्री ली. मनमोहन सिंह का सियासी सफर 1990 के दशक की शुरुआत में शुरू हुआ, जब वो तत्कालीन प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव सरकार में वित्त मंत्री बने. वित्त मंत्री के रूप में उन्होंने भारत में आर्थिक उदारीकरण की नींव रखी, जिससे देश की अर्थव्यवस्था वैश्विक स्तर पर मजबूत हुई.

Previous Post

एलआईसी अभिकर्ताओं ने देश भर में की हडताल

Next Post

प्रधानमंत्री मोदी ने दी देशवासियों को नव वर्ष 2025 की शुभकामनाएं

Amit Roy

Amit Roy

Related Posts

राज्यसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पारित, पक्ष में पड़े 128 वोट
राष्ट्रिय

राज्यसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पारित, पक्ष में पड़े 128 वोट

April 4, 2025
लोकसभा में हुआ वक्फ संशोधन विधेयक पेश, कांग्रेस ने जमकर किया हंगामा
राष्ट्रिय

लोकसभा में हुआ वक्फ संशोधन विधेयक पेश, कांग्रेस ने जमकर किया हंगामा

April 2, 2025
राष्ट्रिय

RBI ने जारी किया नया गाइडलाइंस, 1 अप्रैल से होंगे लागू

March 27, 2025
भारत की मेजबानी में जी20 समिट; प्रथम सत्र ‘द अर्थ’ की समाप्ति
राष्ट्रिय

प्रधानमंत्री मोदी ने दी देशवासियों को नव वर्ष 2025 की शुभकामनाएं

January 2, 2025
नरेंद्र मोदी ने ली लगातार तीसरी बार पीएम मोदी 3.0 की शपथ
राष्ट्रिय

नरेंद्र मोदी ने ली लगातार तीसरी बार पीएम मोदी 3.0 की शपथ

June 10, 2024
*अयोध्या- आज रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा 84 सेकेंड के शुभ मुहूर्त में होगी संपन्न *
अंतर्राष्ट्रीय

*अयोध्या- आज रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा 84 सेकेंड के शुभ मुहूर्त में होगी संपन्न *

January 22, 2024

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

राज्यसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पारित, पक्ष में पड़े 128 वोट

राज्यसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पारित, पक्ष में पड़े 128 वोट

April 4, 2025
दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार का 87 वर्ष की उम्र में निधन

दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार का 87 वर्ष की उम्र में निधन

April 4, 2025
लोकसभा में हुआ वक्फ संशोधन विधेयक पेश, कांग्रेस ने जमकर किया हंगामा

लोकसभा में हुआ वक्फ संशोधन विधेयक पेश, कांग्रेस ने जमकर किया हंगामा

April 2, 2025
बिहार दिवस का आयोजन पटना के गांधी मैदान में 22 से 26 मार्च तक

बिहार दिवस का आयोजन पटना के गांधी मैदान में 22 से 26 मार्च तक

April 2, 2025
  • होमपेज
  • राष्ट्रिय
  • राजनीति
  • प्रादेशिक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • विविध
Call us: Amit Roy(Editor)
8210549502

© 2023 newsvisionlive.com
Powered by Ambit (7488039982)

No Result
View All Result
  • होमपेज
  • राष्ट्रिय
  • राजनीति
  • प्रादेशिक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • विविध

© 2023 newsvisionlive.com
Powered by Ambit (7488039982)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In