हरी नाथ सिंह महानगर महामंत्री द्वारा बजरंग दल शत्र पूजन एवम् हवन में सम्मिलित होने का आमंत्रण दिया गया था, आज गुरूधाम स्थित श्री राम जानकी मंदिर पर शस्त्र पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे जय श्री राम सेवा संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजू पाण्डेय, राष्ट्रीय सलाहकार व सेफ ह्यूमन राइट्स काउंसिल के निर्मल आनंद ठाकुर, प्रदेश मैनेजर योगेश राय को हरिनाथ सिंह महानगर महामंत्री एवम् अर्जुन मौर्य प्रांत मंत्री द्वारा अंग वस्त्र व रुद्राक्ष की माला शिष्टाचार के साथ भेट व सम्मानित किया, उसी मंच कार्यक्रम में जय श्री राम सेवा संस्था द्वारा प्रोफेसर टी पी चतुर्वेदी, श्रवन दास महाराज,सोहन लाल आर्य, हरिनाथ सिंह, अर्जुन मौर्य, श्रवन कुमार मौर्य छात्र संघ महानगर अध्यक्ष, डी एस सिंह एवम् ,अशोक कुमार सिंह, विशेष श्रीवास्तव, ड्रॉ अशोक कुमार शुक्ला, नंदलाल जी एवम् अन्य कार्यकर्ताओं को जय श्री राम सेवा संस्था का अंग वस्त्र एवम् प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित में शामिल सदस्य राष्ट्रीय अध्यक्ष राजू पाण्डेय ने स्वयं अपने हाथो द्वारा प्रशस्ति पत्र दिए क्युकी ये लोग समाज में सामाजिक कार्य के लिए सदैव तत्पर रहते हैं एवम् राष्ट्रीय सलाहकार व सेफ ह्यूमन राइट्स काउंसिल निर्मल आनंद ठाकुर ने अंग वस्त्र से सभी को सम्मानित किए।